विज्ञापन

क्या है SOG, जिसने NEET परीक्षा में धांधली का किया पर्दाफाश

स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के अनुसार, NEET-UG 2026 परीक्षा से 42 घंटे पहले पेपर व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप्स पर प्रसारित किया जा रहा था. ये पेपर लाखों रुपये में बांटे जा रहे थे.

क्या है SOG, जिसने NEET परीक्षा में धांधली का किया पर्दाफाश
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को पूरे देश हुई मेडिकल प्रवेश परीक्षा को रद्द किया है.

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 पेपर लीक मामले की जांच अब आधिकारिक तौर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है. लेकिन इस पेपर लीक का खुलासा करने में राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (Special Operations Group) का बड़ा हाथ रहा है. ये मामला सामने आने के बाद 8 मई को एनटीए ने औपचारिक रूप से राजस्थान एसओजी को इस मामले की जांच सौंपी थी. SOG ने मामले की गंभीरता से जांच की और पेपर लीक से जुड़े कई सबूत भी जमा किए. SOG की पुख्ता जांच रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार की मंजूरी से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को पूरे देश हुई इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा को रद्द किया.

SOG ने सीबीआई कौ सौंपी जांच

सीबीआई की एक टीम 12 मई देर शाम जयपुर में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप मुख्यालय पहुंची. इसके बाद राजस्थान एसओजी ने मामले से जुड़े सभी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अब तक गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी सीबीआई को सौंप दी. सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर  जांच शुरू की

क्या है SOG

स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (Special Operations Group) विभिन्न राज्यों की पुलिस फ़ोर्स के भीतर बनाई गई एक खास, विशेषज्ञ टैक्टिकल यूनिट होती है.  हर राज्य की अपनी खुद का स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप होता है. ये यूनिट खुफिया इनपुट और त्वरित एक्शन के लिए जानी जाती है.

 राजस्थान SOG ने मात्र कुछ ही घंटों के भीतर NEET-UG 2026 धांधली की कड़ियों को आपस में जोड़ा था. ्अपनीं जांच में SOG ने पाया था कि  परीक्षा से 42 घंटे पहले यह पेपर व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप्स पर प्रसारित किया जा रहा था. लाख रुपये में ये पेपर बेचा जा रहा था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com