विज्ञापन
20 days ago

UP Board Result 2026 Date, Kab Aayega UPMSP 10th 12th Parinam Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही UP बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे घोषित करने वाला है. उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट 25 अप्रैल से पहले कभी भी जारी किया जा सकता है. हालांकि  UPMSP की तरफ से अभी तक रिजल्ट की सही तारीख और समय के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन आंसर शीट चेकिंग का प्रोसेस 4 अप्रैल को पूरा हो गया है. आमतौर पर आंसर शीट चेकिंग प्रोसेस के 20 से 22 दिनों में रिजल्ट जारी कर दिया जाता है. इसलिए उम्मीद है कि 25 अप्रैल तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

UP Board Result 10th 12th 2026 Updates:

UP Board 10th 12th Result 2026 Live: डिजिलॉकर से कैसे देखें Result

सबसे पहले डिजिलॉकर वेबसाइट या फिर डिजिलॉकर ऐप पर जाइए.

अब आप लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं.

इसके बाद UP Board (UPMSP) का ऑप्शन सेलेक्ट करें.

फिर कक्षा 10 या 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. 

अपना रोल नंबर डालें.

अब आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी. 

UP Board Result 2026 LIVE: SMS से ऐसे चेक करें 10th का रिजल्ट

इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के SMS या मैसेजिंग ऐप में UP10 लिखकर एक स्पेस दें और फिर अपना रोल नंबर लिखें, जैसे: UP10 12345678. अब इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दीजिए. रिजल्ट की जानकारी SMS के जरिए मिल जाएगी.

बोर्ड रिजल्ट के बाद स्ट्रीम चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान? भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

Stream Selection Tips: CBSE समेत देशभर के तमाम बोर्ड्स के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं. कहीं ज्यादा मार्क्स आने पर खुशियां मनाई जा रही है, तो कोई अपने कम नंबर से परेशान हैं. इन सबके साथ ही स्टूडेंट्स पर एक बड़ा प्रेशर भी आ गया है कि आगे की पढ़ाई किस स्ट्रीम (Stream) से करनी चाहिए. अक्सर बच्चे दूसरों को देखकर या पेरेंट्स के दबाव में गलत सब्जेक्ट चुन लेते हैं, जिससे बाद में पछताना पड़ता है. अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो जानिए स्ट्रीम चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

UP Board Result 2026: कंपार्टमेंट परीक्षा की प्रक्रिया कब से होगी शुरू

UP Board Result 2026: जो छात्र परीक्षा पास करने में असफल होंगे, उनके पास कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प होगा. कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होगी. कंपार्टमेंट परीक्षा में पास कर छात्र अपना एक साल खराब होने से बचा सकते हैं.

DigiLocker और UMANG App पर देखें नतीजे

आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, नतीजे DigiLocker (digilocker.gov.in) पर भी उपलब्ध होंगे. छात्र UMANG App के ज़रिए भी अपने नतीजे देख सकते हैं.

UP Board Result 2026: फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा का होगा विकल्प

UP Board Result 2026:UP बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में पास होने के लिए, छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. वहीं  जो छात्र न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल करने में असफल रहते हैं, उनके पास कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प होगा.

UP Board Result 2026: क्या एक साथ जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे

UP Board Result 2026 Date LIVE: UP Board आमतौर पर 10वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं के नतीजे एक ही दिन जारी करता आया है. इसलिए उम्मीद है कि इस साल भी दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ ही जारी किए जाएंगे.

UP Board Class 10 and 12 Result: कौन थे पिछले साल के यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपर, जानें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) हर साल अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर देता है. इस साल के परीक्षा के नतीजे भी कुछ दिनों में जारी होने वाले हैं. बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने के आखिरी चरण में है.

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. नीचे बताई गई वेबसाइट पर जाकर आप नतीजे चेक कर सकते हैं.

upresults.nic.in

upmsp.edu.in

UP Board Result 2026: पिछले साल कब आया था रिजल्ट

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड ने पिछले साल रिजल्ट  25 अप्रैल को ही जारी किया था. हाईस्कूल में 90.11 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी छात्र पास हुए थे.

UP Board Result 2026: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड साल 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 93.87% रहा था. जबकि लड़के 86.66% था.  वहीं 2024 में लड़कियों ने 93.40%  हासिल किए थे. वहीं लड़कों ने 86.05% की सफलता दर की थी.

UPMSP Board Result: कॉपियों की जांच में देरी के कारण लेट हुआ रिजल्ट

UPMSP Board Result: इस साल कॉपियों की जांच लेट होने के कारण रिजल्ट पर असर पड़ा है और इसमें देरी हुई है.

UP Result 2026 10th 12th: रोल नंबर खोने पर कैसे चेक करें रिजल्ट

अगर किसी छात्र का रोल नंबर गलती से खो गया है, तो घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है. अपने स्कूल के अधिकारियों से संपर्क कर आप अपने रोल नंबर फिर से हासिल कर सकते हैं.

UP बोर्ड में फेल होने का खतरा कम, नए मार्किंग सिस्टम से बदल जाएगा पूरा गणित

UP Board result 2026 : यूपी बोर्ड के छात्र इन दिनों अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 25 अप्रैल, 2016 को बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर सकता है. इस बार बोर्ड ने कॉपी चेकिंग प्रोसेस में बड़ा बदलाव करते हुए स्टेप मार्किंग सिस्टम लागू किया है, जिससे छात्रों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. इस नए सिस्टम के जरिए कॉपियों की जांच ज्यादा पारदर्शी तरीके से की जा रही है. इससे छोटी गलतियों पर पूरे मार्क्स नहीं कटेंगे. आइए जानते हैं स्टेप मार्किंग सिस्टम आखिर है क्या - 

UP Board Result 2026: रिजल्ट से पहले क्यों खंगाली जाती हैं टॉपर्स की कॉपियां?

इस साल यूपी बोर्ड ने CBSE की तर्ज पर स्टेप मार्किंग व्यवस्था लागू की है. दोबारा जांच के दौरान यह देखा जाता है कि परीक्षकों ने हर स्टेप पर सही अंक दिए हैं या नहीं. इससे मेधावी छात्रों के साथ न्याय सुनिश्चित होता है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com