विज्ञापन

UP Board Class 10 and 12 Result: कौन थे पिछले साल के यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपर, जानें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) हर साल अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर देता है. इस साल के परीक्षा के नतीजे भी कुछ दिनों में जारी होने वाले हैं. बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने के आखिरी चरण में है.

UP Board Class 10 and 12 Result: कौन थे पिछले साल के यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपर, जानें
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने के आखिरी चरण में है. अप्रैल तक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. पिछले साल भी 25 अप्रैल को नतीजे जारी किए गए थे. प्रयागराज की महक जायसवाल ने पिछले साल कक्षा 12 की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया था.उन्होंने 500 में से 486 अंक (97.20%) प्राप्त किए थे. वहीं अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशांबी की अनुष्का सिंह,  इन सभी ने भी UP बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 96.80% अंकों के साथ राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया था. वहीं इटावा की मोहिनी ने 96.40% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था. कक्षा 12 के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा था.

साल 2025 में 10वीं परीक्षा में किसने टॉप किया था

यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में यश प्रताप सिंह ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंक हासिल करते हुए टॉप किया था. वहीं दूसरे स्थान पर अंशी  और अभिषेक कुमार यादव रहे थे. जबकि तीसरे नंबर पर तीन छात्र हैं, ऋतु गर्ग,अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता थे.   

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. नीचे बताई गई वेबसाइट पर जाकर आप नतीजे चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होते ही इन वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जाएगा. एक्टिव लिंक पर क्लिक करके आप अपना नतीजे देख सकते हैं. लिंक पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिखा होगा. अपनी क्लास के हिसाब से लिंक का चुनाव करें और क्लिक कर दें. फिर पूछी गई जानकारी भरें. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगाय.

  • upresults.nic.in
  • upmsp.edu.in
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board Class 10 Result, UP Board 12 Results, UP Board Last Year Topper
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com