UP CNET Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (UP CNET) 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) ने UP CNET 2026 का रिजल्ट जारी किया है. जिन भी उम्मीदवारों ने BSc नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम दिया था वो अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख चेक कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों ने ये एग्जाम क्वालिफ़ाई किया होगा, उन्हें अब काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होना होगा. मेरिट के आधार पर उत्तर प्रदेश के BSc नर्सिंग प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा.
एडमिशन प्रोसेस कई चरणों में होगी, जिसमें से सबसे पहल चरण काउंसलिंग है. काउंसलिंग कई राउंड में होगी. जिन उम्मीदवारों का नाम काउंसलिंग के राउंड में आएगा वो कॉलेज में जाकर आगे की प्रक्रिया करेंगे. जो कि दस्तावेज जमा करना और फीस भरा है.
UP CNET 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- उत्तर प्रदेश कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in या abvmucet26.co.in पर जाएं.
- होमपेज पर "UP CNET 2026 Result/Scorecard" लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
- एप्लीकेशन नंबर और जन्म की तारीख भरें.
- लॉगिन डिटेल्स सबमिट करें.
- अपना रिज़ल्ट चेक करें.
- स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड करें.
बता दें कि उत्तर प्रदेश कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा 6 जून को आयोजित की गई थी. इसका रिजल्ट 13 जून को जारी किया है. राज्य के 185 से अधिक सरकारी और निजी कॉलेजों में B.Sc Nursing की लगभग 14,000 सीटें मौजूद हैं. इन सीटों पर दाखिला इसी एग्जाम में आएं नंबरों के आधार पर दिया जाएगा.
जानकारी के अनुसार करीब 1. 50 लाख उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी थी. इस परीक्षा में 80 हजार करीब छात्र पास हुए हैं. जो कि अब काउंसलिंग राउंड में हिस्सा लेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं