UP School Reopen: उत्तर प्रदेश में स्कूली छात्रों की गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई हैं. राज्य के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल कल यानी 16 जून से फिर से खुलने जा रहे हैं. इस बार उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां 20 मई से शुरू हुई थी, जो कि 15 जून तक चली थी. कुल मिलाकर 27 दिनों तक राज्य में स्कूल बंद रहे थे जो कि अब अवकाश खत्म होने के बाद फिर से शुरू हो रहे हैं. सोमवार से छात्र-छात्राएं एक बार फिर कक्षाओं में लौटेंगे. स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों की नियमित पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी. हालांकि इस समय राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जगह तो लू भी चल रही है. ऐसे में अभिभावकों और बच्चे सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतें. बच्चे स्कूल जाते समय पर्याप्त पानी साथ रखें, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा तेज धूप में बाहर निकलने से बचें.
स्कूलों में पेयजल की व्यवस्था करें सुनिश्चित
प्रशासन ने सभी स्कूलों को बच्चों के लिए पीने के पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. बेसिक शिक्षा परिषद ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, स्कूलों में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है. छात्राओं और दिव्यांग बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास के साथ ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है.
विद्यालयों में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई तथा सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
— Department Of Basic Education Uttar Pradesh (@basicshiksha_up) June 13, 2026
छात्राओं और दिव्यांग बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास के साथ ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।#BasicEducation… pic.twitter.com/OHJsoVW7ct
कहां-कहां खुलने जा रहे हैं स्कूल
यूपी के अलावा मध्य प्रदेश के भी स्कूल 16 जून से खुलने जा ररे हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी स्कूल 16 जून से खुल जाएंगे. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 11-12 जून को ही गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई थी और आज यानी 15 जून से स्कूल पूरी तरह खुल चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं