विज्ञापन

महाराष्ट्र के विदर्भ में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, भीषण गर्मी के चलते लिया गया फैसला

महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन में स्कूलों की छुट्टियों को एक हफ्ता बढ़ा दिया गया है, तमाम पेरेंट्स और बाकी लोग शिक्षा विक्षाग से ये मांग कर रहे थे, जिसके बाद ये फैसला लिया गया. हालांकि राज्य में बाकी स्कूल 15 जून से ही खुलेंगे.

महाराष्ट्र के विदर्भ में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, भीषण गर्मी के चलते लिया गया फैसला
महाराष्ट्र के विदर्भ में भीषण गर्मी के चलते बंद रहेंगे स्कूल

Schools Summer Vacation Extend: देशभर के कई राज्यों में बारिश के बावजूद अब भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. दिल्ली से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे तमाम राज्यों में पारा लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है, ऐसे में स्कूलों की छुट्टियों को भी आगे बढ़ाया जा रहा है. इसी बीच विदर्भ में भीषण गर्मी के कारण 15 जून के बजाय अब स्कूल 22 जून से खुलेंगे. हालांकि राज्य के बाकी जिलों में 15 जून से ही स्कूलों को खोला जाएगा, सिर्फ विदर्भ में 22 जून से स्कूलों को खोला जाएगा. शिक्षा विभाग की तरफ से ये फैसला लिया गया है. गर्मी का कहर ऐसे ही जारी रहा तो कुछ और इलाकों में भी स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है. 

विदर्भ में भीषण गर्मी 

महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग ने विदर्भ में जारी भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने का ये फैसला लिया है, जिसके बाद बच्चों और उनके पेरेंट्स को बड़ी राहत मिली है. विदर्भ के कई इलाकों में तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया है और बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है. ऐसे में बच्चों को हीटवेव और गर्मी के कहर से बचाने के लिए स्कूल एक हफ्ते और बंद रखे जाएंगे.  

स्कूलों की टाइमिंग भी बदलेगी

विदर्भ में स्कूल 15 की बजाय जब 22 जून को खोले जाएंगे तो क्लासेस सिर्फ मॉर्निंग शिफ्ट में ही चलेंगीं. गर्मी के चलते स्कूलों की टाइमिंग में ये बदलाव किया गया है. हालांकि 1 जुलाई से सभी स्कूल नियमित नॉर्मल टाइमिंग के हिसाब से संचालित होंगे. इससे पहले शिक्षक और अभिभावक संगठनों ने गर्मी को देखते हुए स्कूल 26 जून से खोलने की मांग करते हुए अदालत में याचिका भी दायर की थी. हालांकि, कोर्ट के फैसले से पहले ही सरकार ने स्कूल देरी से खोलने का निर्णय ले लिया. स्कूलों को 22 जून तक बंद रखने के फैसले का सभी ने स्वागत किया है. 

क्या होता है प्रोविजनल एडमिशन? री-इवैल्यूएशन से पहले ऐसे सीट सिक्योर कर सकते हैं CBSE छात्र

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Summer Vacation, School Summer Vacation 2026, Vidarbha Region, Severe Heat Heatwave
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com