विज्ञापन

UP Board 12th Practical Exam Date 2026: 12वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों में हुआ फिर से बदलाव, जानिए यहां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों को अपडेट किया है. ऐसे में आइए जानते हैं एग्जाम की नई डेट्स.

UP Board 12th Practical Exam Date 2026: 12वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों में हुआ फिर से बदलाव, जानिए यहां
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 10 और 12 की लिखित परीक्षाओं की डेट्स कोई बदलाव नहीं किया गया है.

UP Board exam Practical exam dates 2026 : अगर आप भी इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. यूपी बोर्ड (UPMSP) ने 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों में एक बार फिर से बदलाव किया है. बोर्ड के अनुसार, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अब 29 और 30 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी. आपको बता दें कि यह वही डेट्स हैं, जिन्हें पहले UP TET 2026 से क्लैश होने के कारण हटा दिया गया था. लेकिन अब UP TET 2026 को स्थगित कर दिया गया है इसलिए इन तारीखों को दोबारा से शेड्यूल कर दिया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV
दो चरण में होगा प्रैक्टिकल एग्जाम

प्रैक्टिकल की तारीखों में हुए बदलाव के साथ बोर्ड ने ये भी साफ किया है कि परीक्षा दो चरणों में होगी. पहला 24 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक चलेगा, जबकि दूसरा 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 के बीच आयोजित होगा. वहीं, 29 और 30 जनवरी की परीक्षाएं पहले चरण के अंतर्गत होंगी. 

लिखित परीक्षा की तारीख में नहीं हुआ बदलाव

साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 10 और 12 की लिखित परीक्षाओं की डेट्स कोई बदलाव नहीं किया गया है. थ्योरी एग्जाम 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच ही होंगे. बता दें कि इस साल के यूपी बोर्ड एग्जाम में 50 लाख से ज्यादा छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है. 

जुलाई में होगी UPTET की परीक्षा

अब यूपी टीईटी की परीक्षाएं जुलाई महीने में 2,3 और 4 को आयोजित होंगी. यह जानकारी UPESSC ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी करके दी है. विदित हो कि यह परीक्षा पहले 29 और 30 जनवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board Practical Exam 2026, Class 12 Practical Date Change, UPMSP Intermediate Schedule, UP Board News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com