UGC NET Answer Key : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 की आंसर की को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. NTA की नोटिस के अनुसार, प्रोविजनल आंसर की इसी सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. बता दें यूजीसी नेट, CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) और AICE (PhD) 2026 परीक्षाओं में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह राहत भरी खबर है.
एजेंसी ने बताया है कि आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन के माध्यम से उसे देख सकेंगे. आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगी. साथ ही अगर किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति है, तो वे तय समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से चैलेंज भी कर सकेंगे.
आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका
NTA की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रोविजनल आंसर की के साथ चुनौती दर्ज करने की प्रोसेस, शुल्क और समय-सीमा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जाएंगे. अभ्यर्थी नियमित रूप से NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और केवल NTA द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं को ही मान्य मानें.
यह भी पढ़ें- UPSC CSE Mains Admit Card 2026: जल्द जारी होगा ई-एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं