विज्ञापन

रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अभ्यर्थियों को झटका, अब इतने साल बाद मिलेगी परीक्षा की इजाजत

रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टेशन मास्टर पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा को 18 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अभ्यर्थियों को झटका, अब इतने साल बाद मिलेगी परीक्षा की इजाजत
ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (एआईएसएमए) ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे एसोसिएशन की लंबे समय से की जा रही मांग बताया.

Station Master Minimum Age Limit : रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु सीमा 18 साल से बढ़ाकर 20 कर दी है. बता दें कि भारतीय रेलवे स्थापना नियमावली में इस बड़े संशोधन को सात अक्टूबर से लागू कर दिया गया है. हालांकि, जिन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया और केंदीकृत रोजगार अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है, उन पर पुराने नियम ही लागू रहेंगे. 

7 अक्टूबर से नियम हो गया है लागू

सात अक्टूबर को जारी एक आधिकारिक पत्र में कहा गया है, ‘‘बोर्ड ने अब स्टेशन मास्टर के पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 20 साल करने का निर्णय लिया है.'' यह पत्र सभी क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधकों के साथ-साथ रेलवे भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों को भेजा गया था.

पत्र में कहा गया है, ‘‘यह संशोधन इस पत्र के जारी होने की तारीख से लागू होगा. जिन मामलों में रिक्रूटमेंट प्रोसेस पहले से जारी है और जिनके लिए सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिफिकेशन जारी की जा चुकी है, उन पर पहले के भर्ती नियमों के अनुसार ही कार्यवाही की जाएगी.''

एआईएसएमए ने फैसले का किया स्वागत

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (एआईएसएमए) ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे एसोसिएशन की लंबे समय से की जा रही मांग बताया.

एआईएसएमए के महासचिव शरद चंद्र पुरोहित ने कहा, ‘‘स्टेशन मास्टर के पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम एजुकेशनल क्वालिफिकेशन ग्रेजुएशन है. ऐसे में संभावित उम्मीदवार स्नातक की पढ़ाई पूरी करने तक 20 साल की आयु तक पहुंच जाते हैं या उससे अधिक उम्र के हो जाते हैं. कोई भी उम्मीदवार 18 साल की उम्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं करता. इसलिए, यह संशोधन शैक्षणिक योग्यता की जरूरत के अनुसार है.''

यह भी पढ़ें- UP TGT Recruitment: हिंदी और अंग्रेजी का रिजल्ट जारी, 12 अभ्यर्थी हुए बाहर, फौरन चेक करें कट-ऑफ


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com