विज्ञापन

UGC NET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, 22 जून से शुरू हो रही है परीक्षा

UGC NET जून 2026 परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी. यह परीक्षा 22 जून से 30 जून, 2026 तक चलेगी. जो भी उम्मीदवार ये परीक्षा देने जा रहे हैं, वो एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें.

UGC NET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, 22 जून से शुरू हो रही है परीक्षा
दो शिफ्टों में होगा एग्जाम UGC NET एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जो भी उम्मीदवार ये परीक्षा देने जा रहे हैं वो UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होने वाला ये एग्जाम 22 जून से शुरू होने जा रहा है, जो कि 30 जून तक चलेगा. परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में करवाई जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे शुरू होगी जो कि दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी. जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. जो भी उम्मीदवार ये एग्जाम देने जा रहे हैं वो एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी सारी जानकारी जैसे कि अपना नाम, फ़ोटो, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय और परीक्षा केंद्र अच्छे से जाच लें.

UGC NET एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें

  • हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर "UGC NET Admit Card 2026" लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन की जानकारी डालकर सबमिट कर दें.
  • एडमिट कार्ड स्क्रीम न पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.

एग्जाम वाले दिन आप अपने परीक्षा केंद्र पेपर शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले पहुंच जाएं. एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ-साथ एक वैध फ़ोटो पहचान पत्र जैसे- आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस भी साथ लेकर जाएं. इन दोनों दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में दाखिले की अनुमति नहीं दी जाएगी.

एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी होने पर तुरंत आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क करें या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल करें. समय पर रहते एडमिट को सही करवा लें.

ये भी पढ़ें- UGC NET जून 2026 परीक्षा का देखें पूरा शेड्यूल, एडमिट कार्ड किसी भी समय हो सकते हैं जारी

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं. वर्तमान में NDTV के साथ जुड़कर काम कर रही हूं. NDTV की हिंदी वेबसाइट के लिए एजुकेशन और न्यूज के आर्टिकल ल... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ugc Net Admit Card, UGC NET Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com