BSE Telangana Board Class 10th Result 2025 Declared : तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ने आज, 30 अप्रैल को टीएस एसएससी 10वीं (TS SSC Result 2025) के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल तेलंगाना बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 92.84 प्रतिशत छात्र और छात्राएं पास हुए हैं. जिन छात्रों ने परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in, results.bse.telangana.gov.in और results.bsetelangana.org से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. Telangana Board Class 10th Result 2025 : डायरेक्ट लिंक
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
टीएस एसएससी रिजल्ट 2025 की जांच के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा.
छात्र NDTV के https://ndtv.in/education/results पेज से टीएस एसएससी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बीएसई तेलंगाना बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के रवींद्र भारती ऑडिटोरियम में दोपहर 2.15 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की.
लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर
हर बोर्ड की तरह तेलंगाना बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी ली है. इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 94.26 प्रतिशत रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 91.32% है. इस साल लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 2.94% अधिक प्रतिशत हासिल किया.
4629 स्कूलों के 100 प्रतिशत छात्र पास
इस साल तेलंगाना बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 4,629 स्कूलों ने 100% पास दर हासिल की. इसके विपरीत दो स्कूलों ने शून्य प्रतिशत पास दर हासिल किया है. तेलंगाना राज्य आवासीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 98.79% रहा है, जो सबसे अधिक है.
JAC 10th Result 2025 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट एंड टाइम अपडेट्स, ऐसे करें डाउनलोड
4 अप्रैल तक चली थी परीक्षा
इस साल टीएस एसएससी यानी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च से 4 अप्रैल तक हुई थीं. बीएसई तेलंगाना बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन राज्य के 2,650 केंद्रों पर किया गया था. टीएस एसएससी परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35% अंक की जरूरत है.
टीएस एसएससी रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें | How to download Manabadi Telangana TS SSC Class 10th Result 2025
टीएस की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाएं
होमपेज पर फ्लैश हो रहे टीएस एसएससी रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद RESULTS - MARCH 2025 पर जाएं.
फिर रेगुलर और प्राइवेट एसएससी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अगले पेज पर छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें.
मनाबादी तेलंगाना टीएस एसएससी 10वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं