CG Board Results 2025 Update: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की ओर से 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी होने का स्टूडेंट्स बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड की तरफ से फिलहाल तो कोई ऑफिशियल डेट तो नहीं घोषित की गई है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मई की शुरुआत में रिजल्ट जारी हो सकता है. परिणाम घोषित होने से पहले तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी.स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर नजर बनाएं रखें.
पिछले साल की बात करें तो सा 2024 में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 9 मई को जारी किया गया था.ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 9 मई के आस-पास रिजल्ट जारी किया जाएगा. परिणाम घोषित होने के बाद रोल नंबर आदि दर्ज करने की जरूरत होगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
CG Board Results 2025 Update: ऐसे चेक कर पाएंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाना होगा.
- इसके बाद होमपेज पर “10वीं/12वीं रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा.
- सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें.
इस दिन हुई थी परीक्षा
छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2025 में खत्म हो चुकी थी. 10वीं की परीक्षा 24 मार्च तक चली थी. वहीं 12वीं की परीक्षाएं 28 मार्च को खत्म हुई थीं. इस साल इन दोनों क्लासेस की परीक्षाओं में करीब 5.5 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था. अब जब परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं तो स्टूडेंट्स परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड की तरफ से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम जारी है और जल्द ही रिजल्ट से जुड़ी जानकारी भी जारी की जा सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं