Rajasthan Board Result Update: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी होने को लेकर स्टूडेंट्स अपडेट जानना चाह रहे हैं. इस पर बोर्ड ने जानकारी दी है कि 10वीं की आंसर शीट की चेकिंग जारी है. ऐसे में ये कहा जा सकता है कि 10वीं का रिजल्ट पहले जारी किया जा सकता है. हालांकि इसे लेकर बोर्ड की तरफ से साफ कर दिया जाएगा कि रिजल्ट कब और कैसे जारी किया जाएगा. रिपोर्ट्स की माने तो राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मई के अंत में जारी करने की उम्मीद है. छात्र अपने परिणाम RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर देख सकते हैं.
ndtv.in पर ऐसे देखें रिजल्ट
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी. इसके अलावा स्टूडेंट्स ndtv.in पर भी परिणाम देख सकते हैं. परिणाम सबसे पहले देखने के लिए स्टूडेंट्स को ndtv.in के बोर्ड रिजल्ट पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. परिणाम की घोषणा होते ही आपको नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी मिल जाएगी.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम घोषणाओं और अन्य जरूरी सूचनाओं पर समय पर अपडेट के लिए नियमित रूप से RBSE की आधिकारिक वेबसाइट देखें. इसके अलावा ndtv.in पर आप अपने परिणाम चेक कर सकते हैं. कक्षा 12 की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी और 7 अप्रैल 2025 को समाप्त हो चुकी है.
Rajasthan Board Result: ऐसे करें रिजल्ट चेक
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर, "राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें.
- एक नया पेज खुलेगा, इसके बाद जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें.
- राजस्थान कक्षा 12 रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं