JAC Jharkhand Board Class 10th Result 2025 Date Updates: झारखंड बोर्ड द्वारा 11 फरवरी से 3 मार्च तक जैक कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन किया गया था. जब से जैक 10वीं की परीक्षा खत्म हुई है, बोर्ड के लाखों बच्चों के रिजल्ट का इंतजार शुरू हो गया है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार जैक कक्षा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है. ऐसे में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जैक 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा. झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई में जारी कर दिया जाएगा. हालांकि, इस संबंध में बोर्ड ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. जारी होने के बाद छात्र जैक कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से देख सकेंगे. छात्र अपनो रोल नंबर और रोल कोड का प्रयोग कर जैक 10वीं मार्कशीट को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
स्टूडेंट झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ NDTV के https://ndtv.in/education/results पेज से भी अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. इस पेज पर छात्रों को अपना नाम, रोल नंबर, बोर्ड, ईमेल और फोन नंबर आदि मांगी गई बेसिक जानकारियों को दर्ज करना होगा.
जैक 10वीं रिजल्ट के जल्द जारी होने की संभावना इसलिए जताई जा रही हैं क्योंकि पिछले साल जैक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक चली थीं और रिजल्ट की घोषणा 19 अप्रैल को की गई थी. पिछले साल जैक 10वीं का पास प्रतिशत 90.39 प्रतिशत रहा था.
HBSE 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें | How to Check JAC Jharkhand Board 10th Result 2025
सबसे पहले छात्र जैक की आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com पर जाएं.
इसके बाद ‘झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025' लिंक पर क्लिक करें.
अपना ‘रोल नंबर और रोल कोड' दर्ज करें.
सबमिट बटन पर क्लिक करें.
ऐसा करने के बाद आपका JAC रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा.
रिजल्ट चेक करने के बाद इसका प्रिंट निकालें और उसे भविष्य के लिए सहेजें.
SMS के जरिए झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें (How to check JAC Class 10th Result via SMS)
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जिस दिन जैक 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा, उस दिन वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होगी. इस स्थिति में छात्रों को जैक 10वीं रिजल्ट 2025 की जांच में परेशानी हो सकती है. ऐसे में छात्र प्राधिकरण को एसएमएस भेजकर झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं. SMS के जरिए जैक 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए इन चरणों का पालन करें-
एक नया मैसेज बनाएं और JHA10 रोल नंबर टाइप करें.
इस मैसेज को 5676750 पर भेजें.
आपको अपना जैक 10वीं रिजल्ट 2025 एसएमएस के जरिए प्राप्त होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं