विज्ञापन

OMR Sheet को भरते हुए इन बातों का रखना चाहिए ध्‍यान

आजकल ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं में OMR Sheet का इस्तेमाल किया जाता है. छोटी सी गलती भी अच्छे नंबरों को प्रभावित कर सकती है, इसलिए छात्रों को OMR शीट भरते समय बेहद सावधानी रखनी चाहिए.

OMR Sheet को भरते हुए इन बातों का रखना चाहिए ध्‍यान

आजकल ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं में OMR Sheet का इस्तेमाल किया जाता है. छोटी सी गलती भी अच्छे नंबरों को प्रभावित कर सकती है, इसलिए छात्रों को OMR शीट भरते समय बेहद सावधानी रखनी चाहिए. साथ ही कुछ जरूरी बातों को ध्‍यान में रखना चाहिए, क्‍योंकि इन परीक्षाओं में एक-एक नंबर बहुत महत्‍वूपर्ण होता है. 

निर्देश ध्यान से पढ़ें

परीक्षा शुरू होने से पहले OMR Sheet पर लिखे निर्देश ध्यान से पढ़ें. कई छात्र जल्दबाजी में बिना निर्देश पढ़े गलत तरीके से गोले भर देते हैं. इससे उत्तर जांचने में दिक्कत हो सकती है. 

बॉल पेन का इस्तेमाल

हमेशा काले या नीले बॉल पेन का इस्तेमाल करें, जैसा परीक्षा में निर्देश दिया गया हो. पेंसिल या जेल पेन का इस्तेमाल करने से बचें. OMR मशीन केवल सही तरीके से भरे गए गोले को ही पढ़ पाती है. 

जानकारी बहुत ध्यान से भरें

रोल नंबर, बुकलेट नंबर और नाम जैसी जानकारी बहुत ध्यान से भरें. यदि यहां गलती हो जाए तो पूरी शीट अमान्य भी हो सकती है. कई बार छात्र एक अंक गलत भर देते हैं, जिससे बड़ी समस्या हो जाती है. 

Cyber Security Expert कैसे बनते हैं, क्‍या करनी होती है पढ़ाई, कितनी कमाई

गोला पूरी तरह और साफ तरीके से भरें

उत्तर का गोला पूरी तरह और साफ तरीके से भरें. आधा भरा हुआ या टिक लगाया गया उत्तर मशीन सही तरीके से नहीं पढ़ पाती. गोले के बाहर निशान लगाने से भी बचना चाहिए. 

काट-पीट करने से बचें

अगर किसी सवाल का उत्तर बदलना हो तो काट-पीट करने से बचें. कई परीक्षाओं में OMR Sheet पर सुधार की अनुमति नहीं होती. इसलिए उत्तर भरने से पहले अच्छी तरह सोच लें. 

साथ-साथ OMR भरते चलें

समय प्रबंधन भी बहुत जरूरी है. कुछ छात्र पूरा समय प्रश्न हल करने में लगा देते हैं और अंत में जल्दी-जल्दी OMR भरते हैं. इससे गलतियां बढ़ जाती हैं. बेहतर है कि साथ-साथ OMR भरते चलें. 

OMR Sheet को मोड़ें नहीं

OMR Sheet को मोड़ें नहीं और उस पर पानी या गंदगी न लगने दें. खराब शीट मशीन में सही तरीके से स्कैन नहीं हो पाती. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OMR Sheet, OMR Sheet Guidelines, OMR Sheet Filling Rules, OMR Sheets, How To Fill OMR Sheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com