पढ़ाई करके और एग्जाम देकर सरकारी स्कूलों में नौकरी पाने वाले टीचर अब खुद स्टूडेंट बन गए हैं. कई सालों से बच्चों को पढ़ाने वाले टीचरों को अब अपनी योग्यता साबित करनी होगी और इसके लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Teacher Eligibility Test) देना होगा. यानी जो टीचर बनने का सपना देखते हैं और जो टीचर बन चुके हैं, उन्हें टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट को पास करना होगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने सरकारी स्कूल टीचरों की नींद उड़ा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में देशभर के उन सभी शिक्षकों जो कि सेवा में है, उनके लिए TET पास करना अनिवार्य कर दिया है. इतना ही नहीं जो शिक्षक ये एग्जाम पास नहीं कर पाएंगे उनकी नौकरी खतरे में होगी.
TET पास करने के लिए शिक्षकों को 31 अगस्त, 2028 तक का समय दिया गया है. इस समयसीमा के बाद बिना टीईटी पास किए शिक्षकों की सेवा समाप्त खत्म की जा सकती है. कोर्ट के इस फैसला का असर करीब 20 लाख टीचरों पर पड़ा है, जिन्हें अब अपनी नौकरी बचाने के लिए पढ़ाई करनी होगी और TET सर्टिफिकेट हासिल करना होगा.
इन टीचरों को मिली छूट
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा था कि कक्षा 1 से 8 तक के टीचरों के लिए TET जरूरी है. आरटीई लागू होने से पहले नियुक्त हुए टीचर ये एग्जाम नहीं दे पाए थे. उन्हें इस नए नियम का पलान करना होगा. आरटीई लागू होने से पहले नियुक्त हुए शिक्षक, जिनकी रिटायरमेंट में 5 साल से ज्यादा समय बाकी है, जो प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत हैं. उन्हें ये एग्जाम देना होगा. यानी जिन शिक्षकों की रिटायरमेंट में 5 साल का समय बचा है, उन्हें ये एग्जाम नहीं देना होगा. हालांकि बिना टीईटी पास किए बिना प्रमोशन भी नहीं मिलेगा.
शिक्षकों को करनी होगी पढ़ाई
TET पास करने के लिए टीचरों के पास केवल दो साल का समय है. टीचरों को नए सिलेबस और शिक्षा नीतियों के अच्छे से पढ़ना होगा. डिजिटल टीचिंग टूल्स और नई शिक्षण तकनीकों में मास्ट होना पड़ेगा. अपनी नौकरी को बचाने के लिए ये एग्जाम हर कीमत में पास करना होगा.
पास होने के लिए कितन नंबर लाने होंगे
सेंट्रल एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET)
जनरल: 90 मार्क्स (60%)
OBC / SC / ST / PwD: 82 मार्क्स (54.6%)
तेलंगाना (TS TET) और आंध्र प्रदेश (AP TET)
जनरल: 90 मार्क्स (60%)
BC: 75 मार्क्स (50%)
SC / ST / PwD: 60 मार्क्स (40%)
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026
जनरल: 90 मार्क्स (60%)
OBC / SC / ST / PwD: 82 मार्क्स (55%)
हरियाणा
सामान्य / OBC / अन्य राज्य- 60% (150 में से 90)
SC / PH (केवल हरियाणा के लोगों के लिए)- 55% (150 में से 82)
SC / PH (हरियाणा के बाहर के निवासी) 60% (150 में से 90)
ये भी पढ़ें- UP TET परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, देख लीजिए रूट और टाइम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं