विज्ञापन

चेन्नई के स्कूली बच्चों को बड़ा तोहफा: कल से चलेंगी 41 स्पेशल स्कूल बसें, हर दिन लगेंगे 134 चक्कर

तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई में स्कूली स्टूडेंट्स के लिए 41 स्पेशल बसें शुरू की हैं, जो 13 जुलाई से 84 रूटों पर 134 डेली ट्रिप्स करेंगी. यह फैसला मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निर्देश और जमीनी सर्वे के बाद लिया गया है, ताकि छात्रों को भीड़भाड़ से राहत और सुरक्षित सफर मिल सके.

चेन्नई के स्कूली बच्चों को बड़ा तोहफा: कल से चलेंगी 41 स्पेशल स्कूल बसें, हर दिन लगेंगे 134 चक्कर
चेन्नई में एमटीसी पहले से ही 25 विशेष स्कूल बसें चला रहा था, जो 25 शिक्षण संस्थानों को कवर करती थीं और रोज 50 चक्कर लगाती थीं.

Chennai Student Transport : तमिलनाडु के स्कूली बच्चों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. सरकार ने चेन्नई के स्कूली बच्चों को 41 एक्स्ट्रा स्पेशल बसों का तोहफा दिया है. यह स्पेशल बसें सोमवार यानी 13 जुलाई से शहर भर में स्टूडेंट्स के लिए चलाई जाएंगी. महानगर परिवहन निगम (MTC) द्वारा शुरू की जा रही इस स्पेशल बस सेवा का उद्देश्य रेग्युलर बसों में होने वाली भारी भीड़ को कम करना है, ताकि बच्चे सुबह और शाम के स्कूल समय में सुरक्षित और आराम से सफर कर सकें.

हर दिन लगेंगे 134 चक्कर, 84 रूट तय

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ये 41 स्पेशल बसें 84 रूट पर रोजाना 134 चक्कर लगाएंगी.  जो छात्रों के रहने वाले इलाकों से सीधे उनके स्कूलों तक जाएंगे और छुट्टी के बाद उन्हें वापस उनके घर के पास वाले स्टॉप पर छोड़ेंगी. इससे उन हजारों स्कूली बच्चों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें पहले आम बसों में भारी भीड़ का सामना करना पड़ता था.

मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री की बड़ी पहल

यह बड़ा फैसला मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निर्देशों के बाद उठाया गया है, जो स्कूली बच्चों के लिए सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना चाहते हैं. दरअसल, सैदापेट के विधायक अरुल प्रकाशम ने 30 जून को परिवहन मंत्री ए. विजय तमिलन पार्थिवन को एक पत्र सौंपा था, जिसमें छात्रों के लिए बेहतर बस कनेक्टिविटी की मांग की गई थी. इसके बाद परिवहन अधिकारियों ने सैदापेट सहित कई इलाकों में 10 दिनों का फील्ड असेसमेंट किया.

सर्वे के दौरान अधिकारियों ने खुद स्टूडेंट्स, माता-पिता और टीचर्स से बात की, उनके आने-जाने के समय को समझा और फिर सरकार को रिपोर्ट सौंपी. सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए इस योजना को मंजूरी दे दी. शनिवार को खुद परिवहन मंत्री ने एमटीसी के प्रबंध निदेशक (MD) टी. मोहन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इन नई बसों का निरीक्षण किया था.

पहले से चल रही थीं 25 बसें

बता दें कि चेन्नई में एमटीसी पहले से ही 25 स्पेशल स्कूल बसें चला रहा था, जो 25 एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स को कवर करती थीं और रोज 50 चक्कर लगाती थीं. अब इन 41 नई बसों के जुड़ने से यह नेटवर्क काफी बड़ा हो गया है. अधिकारियों का कहना है कि वे आगे भी बसों की मांग पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर नए रूट भी जोड़ेंगे.

कमाल की बच्ची! 9 साल में सीखी कोडिंग, 12 की उम्र में खड़ी कर दी खुद की AI कंपनी, विदेशों में भी है जलवा


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com