विज्ञापन

AI vs Soft Skills: सिर्फ कोडिंग-डेटा से नहीं मिलेगा प्रमोशन, करियर में चमकना है तो बदलें अपनी ये 4 आदतें

AI vs Soft Skills : AI मॉडल्स और मशीन लर्निंग जैसी टेक्निकल स्किल्स करियर की मजबूत नींव जरूर बनाती हैं, लेकिन आज के कॉर्पोरेट माहौल में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ टेक्निकल नॉलेज काफी नहीं है. इसके लिए सॉफ्ट स्किल्स का होना भी जरूरी है.

AI vs Soft Skills: सिर्फ कोडिंग-डेटा से नहीं मिलेगा प्रमोशन, करियर में चमकना है तो बदलें अपनी ये 4 आदतें
एक्सपर्ट्स का कहना है कि 20 की उम्र में केवल अच्छा पैकेज पाने पर नहीं, बल्कि खुद की क्षमता विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए.

AI vs Soft Skills : मौजूदा समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से अपने पैर पसार रहा है. इसी के चलते इसे आने वाले सालों में रोजगार और उद्योग जगत का सबसे बड़ा ड्राइवर माना जा रहा है. हालांकि, AI के बढ़ते प्रभाव के बीच यह भी साफ हो रहा है कि केवल टेक्निकल नॉलेज ही सफल करियर की गारंटी नहीं है. आज के कॉर्पोरेट माहौल में सॉफ्ट स्किल्स होने भी उतना ही जरूरी है. इनमें बातचीत करना, फैसले लेने की योग्यता, लीड और टीम को साथ लेकर चलने जैसी चीजें शामिल हैं. 

सिर्फ AI की समझ से नहीं मिलेगा प्रमोशन 

AI मॉडल्स और मशीन लर्निंग जैसी टेक्निकल स्किल्स करियर की मजबूत नींव जरूर बनाती हैं, लेकिन आज के कॉर्पोरेट माहौल में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ टेक्निकल नॉलेज काफी नहीं है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, सॉफ्ट स्किल्स जैसे प्रभावी कम्युनिकेशन, टीम को साथ लेकर चलना, सही समय पर अपनी बात रखना और लीड करने की क्षमता ज्यादा अहम बन चुकी हैं. कई बार मेहनत करने वाले लोगों को भी पहचान नहीं मिल पाती, क्योंकि वे अपने काम और योगदान को सही लोगों तक नहीं पहुंचा पाते. इसलिए करियर ग्रोथ के लिए मेहनत के साथ-साथ खुद को सही तरीके से पेश करनाभी बेहद जरूरी हो गया है.

AI के दौर में क्यों बढ़ रही है सॉफ्ट स्किल्स की अहमियत

डेलॉइट की 2025 Gen Z और मिलेनियल सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, 86% Gen Z और 85% मिलेनियल्स मानते हैं कि करियर ग्रोथ के लिए सॉफ्ट स्किल्स बेहद जरूरी हैं. यह प्रतिशत उन लोगों से भी ज्यादा है, जो AI स्किल्स को सबसे अहम मानते हैं. AI अब उन कामों को तेजी से संभाल रहा है, जो कोडिफाई किए जा सकते हैं, जैसे एनालिसिस, ड्राफ्टिंग और डेटा प्रोसेसिंग. लेकिन इंसानी खूबियां, जैसे - लोगों का भरोसा जीतना, मुश्किल हालात में सही फैसला लेना और टीम को अच्छे से संभालना अब ज्यादा अहम होती जा रही हैं.

युवाओं के लिए बड़ा करियर संदेश

एक्सपर्ट्स का कहना है कि 20 की उम्र में केवल अच्छा पैकेज पाने पर नहीं, बल्कि खुद की क्षमता विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए. कम्युनिकेशन स्किल्स, नेटवर्किंग, नेतृत्व और रणनीतिक सोच जैसी क्षमताएं लंबे समय में करियर को मजबूत बनाती हैं. AI के इस दौर में टेक्निकल नॉलेज जरूरी है, लेकिन सफलता उन्हीं को मिलेगी जो मशीनों के साथ-साथ इंसानों को भी बेहतर तरीके से समझ और संभाल सकेंगे.

यह भी पढ़ें- अब Google और सरकार मिलकर बदलेंगे आपकी किस्मत! 15,000 युवाओं को मिलेगी फ्री AI ट्रेनिंग, जल्द करें अप्लाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com