विज्ञापन

BTech in general engineering vs BTech in engineering science: कौन सा कोर्स बेहतर

BTech in general engineering vs BTech in engineering science: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आने के बाद से इंजीनियरिंग शिक्षा में तेजी से बदलाव आए हैं.

BTech in general engineering vs BTech in engineering science: कौन सा कोर्स बेहतर

BTech in general engineering vs BTech in engineering science: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आने के बाद से इंजीनियरिंग शिक्षा में तेजी से बदलाव आए हैं. अब मैकेनिकल, सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ही नहीं, बल्कि अन्‍य कई कोर्स भी लोकप्रिय हो रहे हैं. ऐसे ही कोर्सेज में शामिल है- BTech in General Engineering और BTech in Engineering Science. अक्‍सर छात्र इन दोनों में से किसे चुनें, इसे लेकर कन्‍फ्यूज हो जाते हैं.  

BTech in General Engineering क्या है

General Engineering में छात्रों को इंजीनियरिंग की कई शाखाओं जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, मटेरियल्स और सिस्टम डिजाइन का परिचय दिया जाता है. इसका उद्देश्य ऐसे इंजीनियर तैयार करना है, जो विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों को जोड़कर वास्तविक समस्याओं का समाधान कर सके.   

इसमें प्रोजेक्ट्स, डिजाइन, सिस्टम इंटीग्रेशन और उद्योग आधारित प्रशिक्षण दिया जाता है. इसलिए यह उन छात्रों के लिए उपयुक्त कोर्स माना जाता है, जो व्यावहारिक कार्य, नए प्रयोग और उद्योग में सीधे काम करने में रुचि रखते हैं.   

BTech in Engineering Science क्या है

Engineering Science अधिक theory oriented और वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाला कार्यक्रम है. इसमें गणित, भौतिकी, कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग और वैज्ञानिक विश्लेषण पर विशेष ध्यान दिया जाता है. छात्रों को इंजीनियरिंग समस्याओं के पीछे के मूलभूत सिद्धांतों को गहराई से समझाया जाता है.   

Web Development Vs Data Science Vs Machine Learning: कौन सा कोर्स बेहतर

यह कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए बेहतर माना जाता है जो Research, उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक प्रयोग या उन्नत तकनीकी क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं. 

करियर के मौके 

General Engineering के स्नातक डिजाइन इंजीनियर, ऑटोमेशन इंजीनियर, सिस्टम इंजीनियर, मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर जैसी भूमिकाओं में कार्य कर सकते हैं. Engineering Science के छात्र अनुसंधान प्रयोगशालाओं, उच्च तकनीकी उद्योगों, डेटा साइंस, कम्प्यूटेशनल इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस, ऊर्जा अनुसंधान और उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं.   

कौन-सा विकल्प आपके लिए बेहतर 

अगर आप मशीनें बनाना, उत्पाद विकसित करना, उद्योग में काम करना और व्यावहारिक समस्याएं हल करना पसंद करते हैं, तो BTech in General Engineering आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. 

अगर आपकी रुचि गणित, भौतिकी, शोध, नवाचार और नई तकनीकों के वैज्ञानिक आधार को समझने में है, तो BTech in Engineering Science अधिक उपयुक्त रहेगा. 

क्‍या 12वीं में कम नंबर हों तो भी विदेश जाकर पढ़ सकते हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BTech, BTech Admission 2026, Btech In India, BTech Batch, BTech In AI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com