UP Board Topper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Board of Secondary Education) द्वारा संचालित इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली फतेहपुर जिले (Fatehpur district) की दिव्यांशी से उसकी जुड़वा बहन दिव्या ने यह खिताब छीनकर अब अपने नाम दर्ज करा लिया है. शिक्षा विभाग (Education Department) की एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. फतेहपुर की जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) देवकी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, राधानगर की छात्रा दिव्यांशी (Divyanshi) ने 500 में 477 अंक पाकर राज्य में पहला स्थान हासिल किया था, लेकिन अब इसी विद्यालय की छात्रा और उसकी जुड़वा बहन दिव्या (Divya) को यह स्थान मिल गया. दिव्यांशी अब प्रदेश में दूसरे नंबर पर हो गई हैं.18 जून को घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में करीब 22 लाख परीक्षार्थियों के बीच दिव्यांशी ने यह मुकाम हासिल किया है.
आज जारी होगा NEET UG 2022 Counselling राउंड 1 सीट आवंटन का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने बताया कि दरअसल, अंकपत्र में दर्ज हिंदी विषय के नंबरों से असंतुष्ट दिव्या ने फिर से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था. पुनर्मूल्यांकन में दिव्या के हिंदी में और 38 नंबर बढ़ने से अब वह टॉपर रहीं अपनी जुड़वां बहन दिव्यांशी से दो अंक आगे पहुंच गईं. देवकी सिंह ने बताया कि अब उत्तर प्रदेश टॉपर सूची (Uttar Pradesh topper list) में पहला और दूसरा स्थान जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, राधानगर के हिस्से में आ गया है.
डीयू एडमिशन CSAS फर्स्ट आवंटन सूची की सीटें स्वीकार करने की अंतिम तिथि आज, जल्दी करें
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में दिव्यांशी ने 500 में 477 अंक पाकर राज्य में टॉपर होने का खिताब हासिल किया था. हालांकि दिव्यांशी की जुड़वां बहन दिव्या को हिंदी के अलावा अन्य सभी विषयों में दिव्यांशी से अच्छे नंबर मिले थे. हिंदी में उसे सिर्फ 56 अंक मिलने से उसे मेधा सूची में स्थान नहीं मिला था. ऐसे में दिव्या ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था. सिंह ने कहा कि पुनर्मूल्यांकन में हिंदी विषय में उसके नंबर बढ़कर 94 हो जाने से दिव्या इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में टॉपर घोषित हो गईं.
डीआईओएस ने बताया कि अब दिव्या के प्राप्तांकों का योग दिव्यांशी के 477 की तुलना 479 पहुंच गया है. बोर्ड ने संशोधित नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कराते हुए दूसरा अंकपत्र जारी किया है.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या मतदाताओं को अब इनके नाम पर प्रभावित किया जाएगा?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं