विज्ञापन

दिल्ली से लेकर राजस्थान तक, यहां शुरू हुई गर्मी की छुट्टियां; जानें UP- बिहार में कब से बंद हो रहे हैं स्कूल

Garmi Ki Chhutiyan: भीषण गर्मी के चलते कई राज्यों में स्कूलों को बंद किया जा चुका है. जबकि कई राज्यों में कुछ ही दिनों में गर्मी की छुट्टियां (Garmi Ki Chhutiyan) शुरू होने वाली हैं. गर्मी के दौरान बच्चों की सेहत पर बुरा असर न पड़े, इसके लिए गर्मी की छुट्टियां दी जाती हैं.

दिल्ली से लेकर राजस्थान तक, यहां शुरू हुई गर्मी की छुट्टियां; जानें UP- बिहार में कब से बंद हो रहे हैं स्कूल
नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल 20 मई से होंगे बंद.

School Summer Vacation List: भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते कई राज्यों में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां (Garmi Ki Chhutiyan) शुरू हो गई हैं. हालांकि कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां पर फिलहाल समर वेकेशन शुरू नहीं हुए हैं. बढ़ती गर्मी को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकारी स्कूल 11 मई से बंद हो गए हैं. अब राजधानी में स्कूल सीधा 1, जुलाई को खुलेंगे. वहीं राजस्थान में 17 मई से बंद हुए स्कूल, अब सीधा 21 जून, 2026 को खुलेंगे. छत्तीसगढ़ के स्कूल 20 अप्रैल से बंद हैं और 15 जून से खुलने जा रहा हैं. मध्य प्रदेश में 1 मई से स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां पड़ गई हैं और ये स्कूल अब 15 जून, 2026 को खुलेंगे. ओडिशा में 27 अप्रैल से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हुई हैं. ओडिशा के स्कूल अब 18 जून से खुलेंगे. कई ऐसे राज्य भी हैं, जहां पर अभी गर्मी की छुट्टियां शुरू नहीं हुई हैं. 

इन राज्यों में नहीं शुरू हुई गर्मी की छुट्टियां

उत्तर प्रदेश (UP) में 20 मई से गर्मी की छुटियां (School summer vacation UP) पड़ेंगी. जबकि स्कूल 15 जून से शुरू होंगे. वहीं हरियाणा के सरकारी स्कूल 1 जून से बंद होंगे और 30 जून को खुलेंगे. इस तरह से बिहार के स्कूल की गर्मी की छुट्टियां 1 जून से 21 जून तक चलेगी. नोएडा और गाजियाबाद में भी 20 मई से  समर वेकेशन शुरू होगा.

पश्चिम बंगाल में बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टियां

पश्चिम बंगाल सरकार ने भीषण गर्मी को देखते राज्य भर के सभी सरकारी स्कूलों में जारी गर्मियों की छुट्टियों को 31 मई तक बढ़ा दिया है. 11 मई से शुरू हुई गर्मियों की छुट्टियां अब कुल 21 दिनों तक रहेंगी, स्कूल सीधा जून को खुलेंगे.

हालांकि गर्मी की छुट्टियों के दौरान कई टीचरों और स्टाफ की ड्यूटी जनगणना में लेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Closed, School Summer Vacation, School Holiday, School Delhi Closed, School Closed Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com