विज्ञापन

UP School Reopen Update: छुट्टियां खत्म, बैग और किताबें रखें तैयार, इस दिन से यूपी में खुलने जा रहे हैं स्कूल

उत्तर प्रदेश में जल्द ही स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां अब खत्म होने जा रही हैं. गर्मी की छुट्टियां खत्म होने से पहले बेसिक और सेकेंडरी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, पार्थ सारथी सेन शर्मा आज काउंसिल स्कूलों के शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे. इस दौरान सीखने की प्रक्रिया में सुधार सहित कई चीजों पर चर्चा होगा.

UP School Reopen Update: छुट्टियां खत्म, बैग और किताबें रखें तैयार, इस दिन से यूपी में खुलने जा रहे हैं स्कूल
25 जून से खुलने जा रहे हैं स्कूल

UP School reopen: उत्तर प्रदेश के स्कूलों का समर वेकेशन अब खत्म होने जा रहा है. राज्य में सभी प्राइमरी और माध्यमिक स्कूल 25 जून से दोबारा खुलने जा रहे हैं. वहीं टीचर की छुट्टियां पहले ही खत्म हो गई हैं. 22 जून 2026 से टीचरों ने स्कूल जाना शुरू कर दिया है. जबकि बच्चे गुरुवार से स्कूल जाना शुरू कर देंगे. बता दें कि यूपी के स्कूलों में पड़ने वाली समर वेकेशन की तारीख में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है. जहां पहले गर्मी की छुट्टियां 20 मई से 16 जून तक पड़ती थी. उन्हें अब  24 जून तक कर दिया गया है.  राज्य में अगले साल से गर्मी की छुट्टियां अब 20 मई से 24 जून तक पड़ेगी.

शिक्षकों के साथ होगा संवाद

हाल ही में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने गर्मी की छुट्टियों को लेकर एक आदेश जारी किया था. जिसके अनुसार टीचर, शिक्षा मित्र, इंस्ट्रक्टर और नॉन-टीचिंग स्टाफ को 22 जून से 24 जून तक स्कूल में रिपोर्ट करने को कहा गया था. जबकि 25 जून से बच्चों की क्लासे ंभी शुरू हो जाएंगी. वहीं स्कूल खुलने से पहले उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद खास तैयारी कर रहा है. बेसिक और सेकेंडरी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, पार्थ सारथी सेन शर्मा आज सुबह 11:30 बजे एक YouTube सेशन के जरिए राज्य के काउंसिल स्कूलों के शिक्षकों के साथ लाइव बातचीत करेंगे. इस बातचीत में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्राथमिकताओं, सीखने की प्रक्रिया में सुधार और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी.

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने एक पोस्ट करते हुए नए सत्र को सफल बनाने की तैयारी पर जोर दिया था. पोस्ट में लिखा,  नई शैक्षणिक रणनीति पर साझा होगा मार्गदर्शन, विद्यालय खुलने से पहले शिक्षकों को नए सत्र का शैक्षणिक रोडमैप मिलेगा. पठन-पाठन की प्राथमिकताओं, बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार और आगामी शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- बेटी का भविष्य बचाने की बेबस जंग: विदिशा NEET सेंटर के बाहर का वो वीडियो, जिसे देख हर आंख नम हो गई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP School Reopen, UP School Summer Vacation 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com