Re-NEET 2026 Admit Card Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी समय नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) यानी NEET UG के री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी करने वाली है. NTA की वेबसाइट पर ही NEET UG री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी किया जाना है. ये एग्जाम 21 जून, 2026 को होने वाला है. इस एग्जाम को लेकर की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की थी कि एडमिट कार्ड 14 जून, 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे. ऐसे में उम्मीद है कि किसी भी समय अब इन्हें जारी किया जा सकता है. वहीं एडमिट कार्ड जारी करने से पहले NTA ने एग्जाम का मिनट-दर-मिनट शेड्यूल जारी किया है. जिसमें परीक्षा केंद्र में एंट्री से लेकर एग्जाम कितने बजे खत्म होगा, ये तमाम जानकारी दी गई है.
Designed around your needs.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 12, 2026
NEET UG 2026 introduces thoughtful enhancements to provide more working space, improved accessibility and a more candidate friendly examination experience.#NTA #NTAUpdate #NTAExams #NEETUG2026 #ExamExperience pic.twitter.com/xLpL8SanRF
Re-NEET 2026 Admit Card Live Updates
नीट में गड़बड़ी की कोशिश करने वालों से कठोरता के साथ निपटा जाएगा: केंद्र
NEET 2026 Admit Card Live Update: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि 21 जून को दोबारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) में गड़बड़ी करने या व्यवधान डालने या इसकी शुचिता से खिलवाड़ करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानून की पूरी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
नीट री-एग्जामिनेशन में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: कैबिनेट सेक्रेटरी
नीट री-एग्जाम को निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है. इसी क्रम में कैबिनेट सेक्रेटरी डॉ. टीवी सोमनाथन ने शुक्रवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के डायरेक्टर जनरल के साथ एक बैठक में नीट री-एग्जामिनेशन की तैयारियों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान, कैबिनेट सेक्रेटरी ने सभी संबंधित पक्षों के बीच करीबी तालमेल के जरिए री-एग्जामिनेशन को सुचारू, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित कराने का जिकेर किया. नीट री-एग्जामिनेशन 21 जून 2026 को आयोजित किया जाना है.
"NTA ने NEET उम्मीदवारों को 15 मिनट का ग्रेस टाइम देने का फ़ैसला किया": धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET का दोबारा एग्ज़ाम देने वाले उम्मीदवारों को 15 मिनट अतिरिक्त देने का फ़ैसला किया है. उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि 21 जून को होने वाला एग्ज़ाम अच्छी तरह से आयोजित किया जाएगा.
NEET री-एग्जाम के लिए NTA ने किए ये 3 बड़े बदलाव, बताया कैसे बचेगा टाइम
नीट री-एग्जाम 21 जून को होगा, इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से कई तरह के बदलाव किए गए हैं. छात्रों के लिए एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि इस बार क्या-क्या चीजें पहली बार होंगीं.
Re-NEET 2026 Admit Card Live Updates: परीक्षा निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की जाएगी: प्रधान
Re-NEET 2026 Admit Card Live Updates: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को छात्रों को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की पुनः परीक्षा निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की जाएगी. शिक्षा मंत्री ने छात्रों से आत्मविश्वास बनाए रखने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की. तीन मई की परीक्षा को कथित पेपर लीक के कारण रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अब नीट की पुनः परीक्षा 21 जून को निर्धारित की गई है.