विज्ञापन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा किन स्कूलों के छात्रों को देंगे स्कॉलरशिप? इन बच्चों को मिलेगा फायदा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलों के 9-10वीं के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा की है. यह पहल देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए लागू होगी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं से पहले मदद देगी.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा किन स्कूलों के छात्रों को देंगे स्कॉलरशिप? इन बच्चों को मिलेगा फायदा
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का बड़ा ऐलान

शादी के बाद जहां ज्यादातर सेलेब्रिटी हनीमून या रिसेप्शन की तैयारी करते हैं, तब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने एक ऐसा ऐलान कर दिया है, जिसकी देशभर में तारीफें हो रही हैं. सेलिब्रिटीज ने 9वीं और 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की है, जो देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट (Deverakonda Charitable Trust) के जरिए से लागू की जाएगी और 44 सरकारी स्कूलों के छात्रों को फायदा पहुंचाएगी. आइए जानते हैं ये स्कूल कहां हैं और स्कॉलरशिप में क्या-क्या मिलेगा.

स्कॉलरशिप किस जगह के स्कूलों को मिलेगा

एक्टर विजय ने तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले के अचमपेट डिवीजन के थुम्मनपेट में अपने गृहगांव से स्कॉलरशिप शुरू करने का ऐलान किया. ये सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि उन छात्रों के लिए सहारा है, जो बोर्ड परीक्षाओं से पहले आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ देते हैं. 9वीं और 10वीं क्लास वो टाइम होता है, जहां से फ्यूचर की सही दिशा तय होती है. 

स्कॉलरशिप का मकसद क्या है

इस स्कॉलरशिप स्कीम का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में मदद करना, बोर्ड परीक्षाओं से पहले ड्रॉपआउट रेट कम करना और सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का कॉन्फिडेंस बढ़ाना है. गांव के लोगों ने इसका जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान विजय ने तेलुगु में सीधे ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी.

गांव के विकास में योगदान देने की सलाह

इस मौके पर रश्मिका मंदाना, विजय के भाई आनंद देवरकोंडा और उनकी मां माधवी मौजूद रहीं. विजय की मां इस पहल से काफी इमोशनल नजर आईं. गांव वालों ने तालियों के साथ परिवार के इस फैसले का स्वागत किया. थुम्मनपेट में परिवार ने अपने नए घर पर सत्यानारायण व्रतम पूजा भी की. विजय ने वादा किया कि वे और उनका परिवार गांव आते रहेंगे और विकासकार्यों में योगदान देंगे.

हाल ही में हुई शादी

26 फरवरी को ITC मोमेंटोस उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बाद ये उनकी पहली बड़ी सार्वजनिक पहल है. 4 मार्च को हैदराबाद में इंडस्ट्री और राजनीतिक मेहमानों के लिए एक इनविटेशन-ओनली रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. हालांकि, कपल ने परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की है.

होली 2026 पर स्कूलों की छुट्टी का कन्फ्यूजन, जानिए 3 या 4 मार्च कब बंद रहेंगे स्कूल?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com