विज्ञापन

सावधान, आप AI की नजर में हैं! एग्जाम हॉल में नकल की कोशिश की तो कैमरा कर देगा अलर्ट

VMOU कोटा की ओर से आयोजित पीटीईटी परीक्षा में कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे. बीएड कॉलेज में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा में 1 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं.

सावधान, आप AI की नजर में हैं! एग्जाम हॉल में नकल की कोशिश की तो कैमरा कर देगा अलर्ट
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा- 2026 (फाइल फोटो)

राजस्थान में आज (14 जून) पीटीईटी-2026 परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आज सुबह 9 बजे कुल 41 जिलों के 300 केन्द्रों पर एग्जाम शुरू हुआ. इस एग्जाम के लिए एक लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं. 1 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट्स पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने हाई-टेक सुरक्षा चक्र तैयार किया है. जयपुर में कमांड सेंटर स्थापित होने के अलावा कोटा से भी निगरानी की गई. खास बात यह रही कि पहली बार एआई सॉफ्टवेयर से सतर्कता बरती जा रही है.  

VMOU कोटा को सौंपा एग्जाम का जिम्मा

पूरे प्रदेश में आयोजित परीक्षा का जिम्मा वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय (VMOU) कोटा को दिया गया है. परीक्षा को पारदर्शी रूप से सुनिश्चित करवाने के लिए कमांड सेंटर बनाया गया है. यहां से हर परीक्षा केंद्र की लाइव मॉनिटरिंग की गई. साथ ही एग्जाम हॉल एआई कैमरे से लैस हैं, जो स्टूडेंट्स की हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं. 

हर परीक्षार्थी पर नजर, पल-पल की मॉनिटरिंग 

मामला सिर्फ इतना नहीं नहीं है, बल्कि एआई ट्रैकर्स के माध्यम से अभ्यर्थियों की उपस्थिति भी की गई. उनके हर मूवमेंट की मॉनिटरिंग के साथ डेटा का लाइव एनालिसिस भी हुआ. इस बीच, अगर एग्जाम हॉल में उपस्थित अभ्यर्थी ब्रेक भी लेता है तो उसके ब्रेक टाइम पर भी नजर रखेगा. परीक्षा संचालकों का दावा है कि जो स्टूडेंट्स एग्जाम हॉल में लंबा ब्रेक लेता है तो उसकी भी अपडेट देगा. ताकि नकल से जुड़ी हर संभावित गतिविधि को रोका जा सके. 

25 जून तक जारी होगा रिजल्ट 

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर बीएल वर्मा ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और बिना किसी गड़बड़ी के करवाना हमारे लिए चुनौती है. इसके लिए हमने तमाम व्यवस्थाएं की हैं. परीक्षा का आयोजन करवाने के बाद आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी. इसके बाद हमारा प्रयास है कि 25 जून तक परिणाम जारी कर दिया जाए.

यह भी पढ़ेंः पहली बार चित्तौड़गढ़ दुर्ग में चला बुलडोजर, सुबह 4 बजे पहुंचे अधिकारी; इलाके में हड़कंप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PTET Exam 2026, VMOU Kota, Jaipur News, Exam Cheating
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com