Rajasthan PTET Counselling 2026: राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.
Rajasthan PTET Counselling 2026- पूरा शेड्यूल
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान: 4 जुलाई से 16 जुलाई 2026
कॉलेज चॉइस फिलिंग: 6 जुलाई से 16 जुलाई 2026
पहली सीट आवंटन (First Seat Allotment): 21 जुलाई 2026
एडमिशन फीस जमा करना और दस्तावेज अपलोड: 21 से 27 जुलाई 2026
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग: 21 से 29 जुलाई 2026
कौन कर सकता है काउंसलिंग में भाग
वे अभ्यर्थी जिन्होंने राजस्थान PTET 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं.
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार इन आसान चरणों का पालन करके काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- PTET की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं
- PTET Counselling 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके लॉग इन करें
- काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें
- निर्धारित काउंसलिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
- अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन (Choice Filling) करें
- सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें
- भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
काउंसलिंग और एडमिशन के समय आमतौर पर इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- PTET 2026 स्कोर कार्ड
- एडमिट कार्ड
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक/संबंधित योग्यता की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- EWS/PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र
दिल्ली यूनिवर्सिटी CSAS राउंड की पहली लिस्ट आज होगी जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं