विज्ञापन

राजस्थान 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, 19 लाख से ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम

Rajasthan Board Exam 2026: इस साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के लिए कुल 6 हजार, 191 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी. ताकि किसी भी तरह की नकल न हो सकते है.

राजस्थान 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, 19 लाख से ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम
Rajasthan Board Exam 2026: 12वीं कक्षा की परीक्षा में इस साल कुल 9 लाख, 58 हजार 72 विद्यार्थी बैठने जा रहे हैं. 

Rajasthan Board Exam 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board of Secondary Education) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज यानी 12 फरवरी से शुरू हो रही हैं. 10वीं (माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेंगी. जबकि 12वीं (उच्च माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board of Secondary Education) के सचिव गजेंद्र सिंह अनुसार इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षा 10 लाख, 68 हजार 610 छात्र देने जा रहे हैं. वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा में इस साल कुल 9 लाख, 58 हजार 72 विद्यार्थी बैठने जा रहे हैं. 

सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी

बोर्ड के सचिव ने बताया कि इस बार पुलिस थानों और चौकियों में पेपर रखे जाएंगे. इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और परीक्षा संचालन समिति की होगी. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के लिए इस साल कुल 6 हजार 191 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी. ताकि किसी भी तरह की नकल न हो सकते है. राज्य के 15 जिलों में 51 केंद्र संवेदनशील माने गए हैं. इनमें सीसीटीवी लगाए गए हैं और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा.

छात्र इन बातों का रखें ध्यान-

कक्षा 10 और 12वीं की परीक्षा सुबह 8:30 से शुरू हो जाएगी, जो कि 11:45 तक बजे तक चलेगी।

छात्र परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले पहुंच जाएंगे. 

परीक्षा केंद्र के अंदर स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की  अनुमति नहीं होगी. 

एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com