PSEB 12th Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज यानी 13 मई 2026 को दोपहर 12 बजे कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. बोर्ड की तरफ से साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट को एक साथ ही जारी किया जाएगा. छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकेंगे. आधिकारिक पोर्टल के साथ-साथ, छात्रों PSEB 12वीं का रिजल्ट 2026 को DigiLocker, UMANG ऐप और SMS के जरिए भी चेक कर सकेंगे. जिन भी छात्रों ने इस साल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दी है वो अपना रोल नंबर तैयार रखें. 12 बजते ही बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आप रिजल्ट चेक कर लें.
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे देखें?
- PSEB कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपने स्कोर देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर, PSEB कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक कर दें.
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें, और सबमिट पर क्लिक करें.
- भविष्य में शैक्षणिक उपयोग के लिए अपना रिजल्ट सेव और डाउनलोड कर लें.
SMS और DigiLocker के ज़रिए भी करें चेक
DigiLocker, UMANG और SMS के जरिए भी रिजल्ट को चेक किया जा सकता है. SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए 5676750 पर 'PB12 Roll Number' लिखकर भेजे. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
बता दें PSEB कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं