विज्ञापन

ओडिशा के 800 स्कूलों को बनाया जाएगा हाईटेक, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर होंगी कई सुविधाएं

पीएम स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (PM SHRI) योजना के तहत अब ओडिशा के स्कूलों को हाईटेक बनाने का काम किया जा रहा है. ओडिशा सरकार अपने राज्य के 800 स्कूलों को आदर्श शैक्षणिक संस्थानों के रूप में विकसित करने जा रही है.

ओडिशा के 800 स्कूलों को बनाया जाएगा हाईटेक,  स्मार्ट क्लासरूम से लेकर होंगी कई सुविधाएं
राज्य के 2026-27 के बजट में स्कूल और जन शिक्षा विभाग के लिए 31,997 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है.

ओडिशा के स्कूलों को हाईटेक बनाने का काम किया जा रहा है. आनेवाले समय में राज्य के लगभग 800 स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदला जाएगा. राज्य सरकार ने इस दिशा में तेजी से काम करना भी शुरू कर दिया है. राज्य के  मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को खुद इसकी जानकारी दी और कहा, "केंद्र सरकार की एक योजना के तहत लगभग 800 स्कूलों को आदर्श शैक्षणिक संस्थानों के रूप में विकसित किया जाएगा". उन्होंने आगे कहा, ‘‘पीएम स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया'' (PM SHRI योजना) योजना के तहत इन स्कूलों को आधुनिक बुनियादी ढांचे, डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लासरूम और मॉडर्न टीचिंग मेथड्स के साथ विकसित किया जाएगा".

सीएम में ये बात क्योंझर जिले के कुशलेश्वर सरकारी हाईस्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही. मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का साधन नहीं है, बल्कि जीवन निर्माण का एक माध्यम है. उन्होंने कहा, "आज के प्रतिस्पर्धी युग में, अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ कौशल, रचनात्मकता और नये विचार भी आवश्यक हैं. राज्य के 2026-27 के बजट में स्कूल और जन शिक्षा विभाग के लिए 31,997 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है".

आखिर क्या है PM SHRI योजना

पीएम स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (PM SHRI) योजना भारत सरकार की एक पहल है, जिसका मकसद देशभर के 14,500 से अधिक मौजूदा स्कूलों को आधुनिक और आदर्श संस्थानों के रूप में विकसित करना है. इस योजना की घोषणा साल 2022 में की गई थी.

क्या होते हैं स्मार्ट क्लासरूम

स्मार्ट क्लासरूम (Smart Classroom) डिजिटल उपकरणों से लैस होते हैं. पढ़ाई को अधिक रोचक और आसान बनाने में ये मदद करते हैं. इन क्लासरूम में किताबों के बजाय एनिमेशन, ग्राफिक्स और वीडियो के जरिए बच्चों को टॉपिक समझाया जाता है. इसके अलावा इन क्लास रूम में ऑडियो-विजुअल सिस्टम भी होता है. 

ये भी पढ़ें-  MP Board result 2026 : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कब होगा जारी? यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com