MP Board 10-12th result 2026 : इस साल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार एमपी बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम लगभग पूरा कर लिया है. अब रिजल्ट को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रोसेस चल रही है. ऐसे में अब 16 लाख स्टूडेंट्स की निगाहें रिजल्ट की ऑफिशियल डेट पर टिकी हैं.
एमपीबीएसई कभी भी परीक्षा परिणामों की सटीक तारीख का एलान कर सकता है. संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड अप्रैल के अंतिम सप्ताह या फिर मई की शुरूआत में परिणाम जारी कर सकता है. बता दें कि इस साल एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन फरवरी और मार्च में किया गया था. परीक्षा के समापन के बाद से कॉपियों का मूल्यांकन का काम शुरू हो गया था, ताकि समय पर परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएं.
MP Board 10-12th result 2026 : कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आप एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं
- फिर आप MPBSE - HSC (Class 10th) Main exam results -2026 या MPBSE - HSSC (Class 12th) Main Examination results -2026 पर क्लिक करिए.
- अब अपना रोल नंबर (Roll Number) और एप्लिकेशन नंबर (Application Number) सबमिट करिए.
- सबमिट बटन पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे स्कोरकार्ड खुल जाएगा. अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लीजिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं