नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 को लेकर एक सख्त एडवाइजरी जारी की है. ये एडवाइजरी NEET UG 2026 के उम्मीदवारों और उनके माता-पिता के लिए जारी की गई है. जारी की गई एडवाइजरी में NTA ने कहा है कि वे स्कोर में अंतर को लेकर दर्ज करने वाली अपनी शिकायत करते समय नकली या AI से बनी OMR शीट जमा न करें. दरअसल NEET 2026 स्कोर में अंतर से जुड़ी कई शिकायत सामने आ रही हैं. एजेंसी के संज्ञान में आया है कि स्क्रूटनी (समीक्षा) के लिए जमा की जा रही कई ओएमआर (OMR) शीट फर्जी या एआई (AI) द्वारा तैयार की गई हैं. इस स्थिति को देखते हुए NTA ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे स्क्रूटनी के लिए ओरिजिनल ओएमआर शीट ही जमा करें.
कानूनी कार्रवाई की जाएगी
NTA ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "सभी शिकायतों पर बारीकी से नजर रख रहा है और उनकी जांच कर रहा है. जांच के लिए जमा की गई कई OMR शीट के नकली या AI से बनी होने की बात सामने आने के बाद, छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे जांच के लिए केवल असली OMR ही जमा करें. किसी भी नकली या AI से बनी OMR के मामले में शिकायत करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
NTA is closely monitoring and scrutinizing all complaints. In the wake of many OMR sheets submitted for scrutiny turning out to be fake/AI generated, students and parents are advised to submit only original OMRs for scrutiny. Any fake / AI generated OMR may invite legal action…
— National Testing Agency (@NTA_Exams) July 18, 2026
बता दें कि NEET UG 2026 के नतीजे 16 जुलाई 2026 को जारी किए गए हैं. इस साल, 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल रहे हैं. आर्यन गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की, जबकि पांशुल बंसल ने AIR 2 प्राप्त की. दोनों उम्मीदवारों ने 720 में से 715 स्कोर हासिल किया है.
OMR रिस्पॉन्स शीट के हिसाब से नंबर आए कम
रिजल्ट जारी होने के बाद कई उम्मीदवारों की ओर से ऐसी शिकयाते आई कि उनकी OMR रिस्पॉन्स शीट के हिसाब से ज्यादा नंबर आ रहे हैं. ऐसे में कुछ शिकायते NTA के पास भी पहुंची, इस जांच के दौरान NTA ने पाया कि कई OMR शीट नकली या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई हुई लग रही थीं. ऐसे में NTA ने कहा है कि नकली या AI-जनरेटेड OMR शीट का इस्तेमाल करने की किसी भी कोशिश के कानूनी नतीजे हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं