नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अप्रैल-मई 2026 सेशन 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल परीक्षा में कुल 66.92% छात्र पास हुए हैं. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने एनरोलमेंट नंबर की जरूरत होगी. आपको बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ छात्र अपने नंबरों से खुश नहीं हैं. तो बता दें कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एनआईओएस ने ऐसे स्टूडेंट्स के लिए री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन की सुविधा देता है. इसके लिए छात्र जब NIOSरी-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन की डेट जारी करे जाकर आवेदन करें और आगे की प्रोसेस में शामिल होकर अपने नंबर को बढ़ा सकते हैं.
कैसा रहा इस साल का रिजल्ट?
विदित हो कि इस साल एनआईओएस 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 1,15,414 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,02,558 छात्र परीक्षा में बैठे. कुल पास प्रतिशत 66.92% रहा है.
कैसा रहा लड़के-लड़कियों का Passing Percentage
अगर लड़के और लड़कियों के प्रदर्शन की बात करें, तो इस बार छात्रों (लड़कों) का पास प्रतिशत 66.16% रहा, जबकि छात्राओं (लड़कियों) का पास प्रतिशत 64.93% दर्ज किया गया. वहीं, ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 55.56% रहा.
🎉 #NIOS Secondary (Class X) Public
— NIOS (@niostwit) June 14, 2026
#Examination Result 2026 Declared!
📊 Registered: 1,15,414
📝 Appeared: 1,02,558
✅ Certified: 66.92%
👩 Female: 64.93%
👨 Male: 66.16%
⚧️ Transgender: 55.56%
Congratulations to all successful learners!#Results2026 #SecondaryResult pic.twitter.com/4nEPwqzT5S
पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?
एनआईओएस के नियमों के मुताबिक, छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाना जरूरी है. जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों होते हैं, उनमें भी दोनों को मिलाकर कुल 33 फीसदी होने चाहिए.
रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए Class 10 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करिए.
- अब अपना Enrollment Number दर्ज करें और सबमिट बटन दबाइए.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अब आप रिजल्ट डाउनलोड कर लीजिए और एक प्रिंटआउट फ्यूचर के लिए निकालकर रख लीजिए.
यह भी पढ़ें- CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाने पर क्या होगा? जानिए क्या कहता है बोर्ड का नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं