विज्ञापन

NEET परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने किया टॉप, इतने मिले नंबर

NEET UG 2026 Toppers: नीट का रिजल्ट एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. इस बार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ज्यादातर उम्मीदवारों की उम्र 17 से 19 साल के बीच है. पंजाब और हरियाणा से टॉपर निकले हैं.

NEET परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने किया टॉप, इतने मिले नंबर
NEET UG रिजल्ट जारी

NEET UG 2026 Toppers: NEET री-एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आंसर की जारी करने के बाद रिजल्ट भी जारी कर दिया है. इस बार परीक्षा में करीब 20 लाख छात्र शामिल हुए और इनमें से 11.21 लाख छात्र परीक्षा में पास हुए हैं.  सफल होने वाले कुल छात्रों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं. सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ज्यादातर उम्मीदवारों की उम्र 17 से 19 साल के बीच है. टॉपर्स की बात करें तो पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने इस बार नीट टॉप किया है. छात्र अपना रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.

टॉपर्स को कितने नंबर मिले?

नीट यूजी परीक्षा में टॉप करने वाले आर्यन और पांशुल को परीक्षा में 720 में से सबसे ज्यादा 715 नंबर मिले हैं. यानी संयुक्त रूप से दोनों ने परीक्षा में टॉप किया है. उनके अलावा 720 में से 700 से अधिक अंक पाने वाले कुल 19 उम्मीदवार हैं. 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल करने वाले कुल 138 उम्मीदवार हैं. वहीं 650 और उससे अधिक अंक पाने वाले कुल 1,492 उम्मीदवार हैं.  कुल 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे ज्यादा नंबर हासिल किए हैं. 

13 भाषाओं में हुआ था एग्जाम 

NEET (UG) 2026 परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया गया था. इनमें हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू और अंग्रेजी शामिल है. इस बार टॉप करने वाले राज्यों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं. 

एनटीए ने बताया कैसे जारी हुआ रिजल्ट

NTA की तरफ से बताया गया है कि रिजल्ट की पूरी प्रक्रिया में तकनीकी बदलाव (Re-engineering) करके रिजल्ट समय पर घोषित किया गया. इस बार अलग-अलग चरणों को एक के बाद एक करने के बजाय एक साथ चलाया गया, और आंसर-की जारी करने की प्रक्रिया को OMR शीट चैलेंज से अलग रखा गया. हर चरण को पूरा करके छात्रों के देखने के लिए लाइव किया गया था. 

ये भी पढ़ें - NEET रिजल्ट में भी लड़कियों का जलवा, 93% से ज्यादा छात्रों ने पहली बार में पास किया एग्जाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG 2026 NTA, NEET UG Result, NEET UG 2026 Toppers, NEET UG 2026 Toppers List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com