अगर आपने भी NEET UG 2026 की दोबारा हुई परीक्षा (Re-Exam) दी है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल यानी 28 जून को रात 11:50 बजे प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) पर आपत्ति (Objection) दर्ज करने वाली विंडो को बंद कर देगा. जिन उम्मीदवारों को किसी सवाल के जवाब पर शक है, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं.
आपत्ति दर्ज करने की फीस और नियम
प्रति सवाल फीसहर एक सवाल को चैलेंज करने के लिए 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी.
फीस रिफंड पॉलिसीअगर एक्सपर्ट्स की टीम आपकी आपत्ति को सही मान लेती है, तो उस सवाल के लिए ली गई फीस आपको वापस (Refund) कर दी जाएगी.
सिर्फ ऑनलाइन मोडध्यान रहे कि आपत्ति सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी. ईमेल, फैक्स या पोस्ट से भेजी गई अर्जियों पर कोई विचार नहीं होगा.
सभी के लिए लागू होगा बदलावआपको सिर्फ अपनी टेस्ट बुकलेट के 'क्वेश्चन पेपर सीरीज कोड' के तहत ही चैलेंज करना है. अगर कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो बदला हुआ जवाब सभी चार सेट्स के उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू होगा.
Objection दर्ज करने का आसान स्टेप्स
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर NEET UG Re-Exam Answer Key Challenge के लिंक पर क्लिक करिए.
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करिए.
- अपनी टेस्ट बुकलेट का Question Paper Series Code दर्ज करिए.
- जिस सवाल पर आपत्ति है, उसे चुनें और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट (NCERT या प्रामाणिक किताबों का रेफरेंस) PDF फॉर्मेट में अपलोड कर दीजिए.
- अपने चैलेंज को एक बार अच्छे से चेक करें और प्रति सवाल 200 रुपये फीस देकर सबमिट कर दीजिए.
- भविष्य के लिए रसीद डाउनलोड करना न भूलिए.
कब आएगा रिजल्ट और OMR शीट?
NTA ने साफ किया है कि फिलहाल OMR शीट की स्कैनिंग का काम चल रहा है, इसलिए अभी उम्मीदवारों को उनकी OMR शीट नहीं दिखेगी. स्कैनिंग पूरी होने के बाद ओएमआर शीट देखने का अलग से मौका मिलेगा.
विशेषज्ञों की जांच के बाद NTA फाइनल आंसर-की जारी करेगा. NEET UG Re-Exam 2026 का रिजल्ट जुलाई में आने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- कॉलेज स्टूडेंट के पास है घर बैठे 15 हजार रुपये कमाने का मौका, तुरंत देखें ये इंटर्नशिप, ऐसे करें अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं