विज्ञापन

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन करते समय पता होने चाहिए ये नए नियम, एक गलती पड़ सकती है भारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस बार रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में कई तरह के बदवाल किए हैं. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्होंने इन नियमों के बारे में पता होना चाहिए.

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन करते समय पता होने चाहिए ये नए नियम, एक गलती पड़ सकती है भारी
आधार कार्ड पर जो पता होगा, उसके हिसाब से ही इस बार एग्जाम सेंटर मिलेगा.

NEET (UG) 2026 New Rules: नीट यूजी 2026 मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए सबसे बड़ी परीक्षा होती है. इस साल नीट यूजी की परीक्षा 3 मई, 2026 को होगी. यह ऑफलाइन मोड में होगी. आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू हो गई है जो कि 8  मार्च 2026 तक चलेगी. जो भी उम्मीदवार देश के बड़े मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने का सपना देख रहे हैं वो   नीट यूजी 2026 एग्जाम के लिए आवेदन कर दें. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार को ही  नीट यूजी 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है. एनटीए की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है

NEET (UG) 2026: नए एप्लीकेशन नियम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस बार रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में कई तरह के बदवाल किए हैं. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्होंने इन नियमों के बारे में पता होना चाहिए.  NEET (UG) 2026 परीक्षा इस बार कई खास सिक्योरिटी फीचर्स के साथ होगी. इस बार आधार eKYC पहचान वेरिफिकेशन के लिए जरूरी होगी. साथ ही फॉर्म सबमिशन के दौरान एक लाइव फोटो खींचनी होगी, जिसे आपके आधार फोटो से मिलाया जाएगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार एग्जाम सेंटर अब आपके दिए गए परमानेंट/मौजूदा पते के आधार पर दिए जाएंगे. यानी आधार कार्ड पर जो पता होगा, उसके हिसाब से ही एग्जाम सेंटर आपको मिलेगा.

  1. पहचान वेरिफिकेशन के लिए आधार बेस्ड EKYC होगा.
  2. ऑनलाइन फॉर्म जमा करते समय  लाइव फोटो कैप्चर करनी होगी.
  3. सिस्टम अपने आप लाइव फोटो को आधार फोटो से कम्पेयर करेगा.
  4. अगर लाइव फोटो आधार फोटो से मैच नहीं करती है, तो एक वैलिड सपोर्टिंग सर्टिफिकेट अपलोड करना ज़रूरी है.
  5.  एग्जाम सेंटर आवेदक द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म में दिए गए मौजूदा राज्य और परमानेंट एड्रेस पर आधारित होगा.

किसी भी तरह की परेशानी होने पर नीचे बताए गए नंबर पर फोन कर सकते है-
011-40759000
011-69227700

नीट यूजी मेडिकल परीक्षा के जरिए देश के बड़े मेडिकल कॉलेज में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन मिलते हैं.

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG 2026 Registration, Begin NEET UG 2026 New Rules, NEET UG 2026 Aadhar Rule, NEET UG 2026 Live Photo Capture Rule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com