नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे करीब 20 लाख उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून को हुए री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) जारी कर दी है. खास बात यह है कि नीट यूजी रिजल्ट से पहले ही सभी परीक्षार्थियों के खाते में पूरे 4 नंबर पक्के हो गए हैं. प्रोविजनल आंसर-की में फिजिक्स के एक सवाल को ड्रॉप कर दिया गया है, जिसका सीधा मतलब है कि परीक्षा में बैठने वाले हर अभ्यर्थी को इसके बोनस अंक दिए जाएंगे.
फिजिक्स के इस सवाल ने कराया फायदा21 जून को हुई नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आते ही छात्रों के नंबरों का गणित पूरी तरह बदल गया है. फिजिक्स सेक्शन में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स और वर्नियर कैलिपर्स से जुड़े सवालों पर आपत्तियां थीं. एनटीए ने विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप कर दिया है. एनटीए के नियमों के अनुसार, ड्रॉप किए गए सवाल के पूरे 4 बोनस नंबर हर उस कैंडिडेट को दिए जाते हैं जो एग्जाम में शामिल हुआ था. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने उस सवाल को हल करने की कोशिश की थी या उसे खाली छोड़ दिया था.
एक और सवाल में डबल फायदाबोनस अंकों के अलावा, फिजिक्स के ही एक दूसरे सवाल ने छात्रों को डबल फायदा करा दिया है. इस सवाल में एनटीए ने दो अलग-अलग ऑप्शन्स को सही माना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन भी उम्मीदवारों ने इन दोनों सही विकल्पों में से किसी एक पर भी टिक किया होगा, उनके भी 4 नंबर पक्के हैं. चूंकि यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में हुई थी, इसलिए इस फैसले का लाभ सभी 20 लाख परीक्षार्थियों को समान रूप से मिलेगा. दूसरी तरफ, छात्रों का कहना है कि सिर्फ फिजिक्स ही नहीं, बल्कि केमिस्ट्री, बायोलॉजी और जूलॉजी में भी कुछ सवालों के जवाब गलत हैं, जिससे बोनस नंबरों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.
री-एग्जाम के पेपर पर उठने लगे सवालएक तरफ जहां छात्र बोनस नंबर पाकर खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ एजुकेशन एक्सपर्ट्स एनटीए के सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि जब नीट री-एग्जाम को लेकर देशभर में इतनी चर्चा थी और इतने बड़े स्तर पर तैयारियां की गई थीं, तो क्वेश्चन पेपर तैयार करने में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई?
यह भी पढ़ें- CBSE पर सवाल उठाने वाले Vedant Srivastava का री-इवैल्यूएशन रिजल्ट जारी, बढ़े सिर्फ इतने नंबर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं