विज्ञापन

NEET UG 2026 Re-Exam: जारी हुई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स, ऐसे दर्ज करें आपत्ति

NTA द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, स्टूडेंट 15 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे तक ही अपनी ओएमआर शीट को चैलेंज कर सकते हैं. ध्यान रहे कि केवल ओएमआर रिस्पॉन्स को ही चैलेंज करने का यह आखिरी मौका है, क्योंकि आंसर की को चैलेंज करने का समय पहले ही खत्म हो चुका है.

NEET UG 2026 Re-Exam: जारी हुई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स, ऐसे दर्ज करें आपत्ति
अगर एनटीए द्वारा आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो आपके द्वारा दी गई ₹200 की फीस वापस (Refund) कर दी जाएगी.

NEET UG 2026 OMR Sheet Out : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की OMR आंसर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स की स्कैन की गई इमेज जारी कर दी है. जो स्टूडेंट इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपनी ओएमआर शीट चेक कर सकते हैं. अगर आपको लगता है कि स्कैनर ने आपके किसी आंसर को गलत पढ़ा है, तो आप उस पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो खुल दी गई है.

15 जुलाई सुबह 11 बजे तक का है मौका

NTA द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, स्टूडेंट 15 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे तक ही अपनी ओएमआर शीट को चैलेंज कर सकते हैं. ध्यान रहे कि केवल ओएमआर रिस्पॉन्स को ही चैलेंज करने का यह लास्ट चांस है, क्योंकि आंसर की को चैलेंज करने का समय पहले ही खत्म हो चुका है.

कैसे चेक करें ओएमआर शीट और दर्ज करें आपत्ति?

  • सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाइए.
  • अब आप अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करिए.
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर या ईमेल पर आए OTP को डालकर वेरिफिकेशन को पूरा करिए.
  • अब स्क्रीन पर दिख रहे View/Challenge OMR Sheet & Recorded Responses लिंक पर क्लिक करिए.
  • इसके बाद स्कैनर द्वारा पढ़े गए जवाबों का अपनी ओएमआर शीट से मिला लीजिए.
  • अगर कोई गड़बड़ी दिखती है, तो उस सवाल को चुनिए और अपने सही ऑप्शन पर टिक करिए.
  • इसके बाद प्रति सवाल 200 की फीस का पेमेंट नेट बैंकिंग, कार्ड या UPI के जरिए करिए.
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करिए और रसीद डाउनलोड कर लीजिए.y

बता दें कि अगर एनटीए द्वारा आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो आपके द्वारा दी गई 200 की फीस रिफंड कर दी जाएगी.

किसी भी मदद के लिए यहां संपर्क करें

अगर  छात्रों को ओएमआर शीट डाउनलोड करने या चैलेंज करने में कोई परेशानी आती है, तो वे एनटीए के हेल्पलाइन नंबरों 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भी भेजा जा सकता है.

nta neet omr by subhashinitripathi93

यह भी पढ़ें- पंजाब में संविदा कर्मचारियों को मिली सरकारी नौकरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com