सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) 2026 का पेपर लीक होने के वीडियो को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने पूरी तरह से फर्जी बताया है. एजेंसी ने ‘एक्स' पर एक बयान में कहा कि "परीक्षा व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई. एनटीए का ध्यान सोशल मीडिया पर नीट-यूजी 2026 के बारे में फैलाए जा रहे एक मनगढ़ंत वीडियो पर गया है. पेपर को लेकर वीडियो में किए गए दावे फर्जी हैं.''
📌 OFFICIAL STATEMENT | NEET (UG) 2026
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 21, 2026
NTA's attention has been drawn to a fabricated video being circulated on social media regarding NEET (UG) 2026. The video is FAKE and the claims it makes are false. The examination was conducted successfully today under comprehensive…
एजेंसी ने आगे लिखा छात्रों को धोखा देने या डराने के लिए ऐसी गलत जानकारी बनाना और जानबूझकर फैलाना एक "गंभीर अपराध" है.इस कंटेंट को बनाने वालों लोगों के खिलाफ़ कार्रवाई की जाएगी. साथ ही एनटीए ने छात्रों, अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और एजेंसी के सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें
37 दिनों के अंदर करवाया री-एग्जाम
पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी. रविवार को 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नीट री-एग्जाम दिया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि पिछली परीक्षा रद्द होने के बाद मात्र 37 दिनों के अंदर देशव्यापी स्तर पर दोबारा परीक्षा आयोजित करना एक बड़ी चुनौती थी.
देशभर में 5,440 परीक्षा केंद्रों और विदेशों में 14 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 20 लाख से अधिक उम्मीदवीरों ने हिस्सा लिया.अभिषेक सिंह ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा कि विभिन्न केंद्रों से मिली सूचनाओं को संकलित किया जा रहा है. कुछ स्थानों पर ऐसे लोगों को पकड़ा गया जो मोबाइल फोन या अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने का प्रयास कर रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं