विज्ञापन

NEET PG 2026 Registration Last Date: आज आवेदन का आखिरी मौका, रात 11:55 बजे तक भरें फॉर्म

NEET PG 2026 Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज यानी 21 जुलाई 2026 को रात 11:55 बजे NEET PG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा.

NEET PG 2026 Registration Last Date: आज आवेदन का आखिरी मौका, रात 11:55 बजे तक भरें फॉर्म

NEET PG 2026 Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज यानी 21 जुलाई 2026 को रात 11:55 बजे NEET PG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं. तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. 

NEET PG के माध्‍यम से एडमिशन 

NEET PG के माध्यम से देशभर के MD, MS, Post MBBS DNB, DrNB और NBEMS Diploma जैसे स्नातकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है. 

कौन कर सकता है आवेदन

NEET PG 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को NBEMS द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी. सामान्यतः उम्मीदवार के पा मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री होनी चाहिए, अनिवार्य रोटेटिंग मेडिकल इंटर्नशिप पूरी होनी चाहिए. 

ऐसे करें आवेदन

  • NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 
  • NEET PG 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें. 
  • नया रजिस्ट्रेशन करें. 
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर OTP के जरिए सत्यापित करें. 
  • आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी भरें. 
  • फोटो, हस्ताक्षर, थंब इम्प्रेशन और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें. 
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें. 

GATE 2027 के लिए 14 अगस्त से रजिस्ट्रेशन, ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स अभी से रखें तैयार

आवेदन के बाद महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे तक)
सामान्य एडिट विंडो: 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026
सेलेक्टिव एडिट विंडो (फोटो, हस्ताक्षर, थंब इम्प्रेशन): 31 जुलाई से 10 अगस्त 2026
एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप: 11 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी: 27 अगस्त 2026
परीक्षा तिथि: 30 अगस्त 2026
रिजल्ट: 30 सितंबर 2026 तक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET PG 2026 Registration, NEET PG 2026 Registration Date, Neet Pg 2026 Registration Details, NEET PG 2026 Registration Started, NEET PG 2026 Advisory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com