NEET PG 2026 Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. इस बार आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा केंद्र आवंटन से जुड़े कुछ अहम बदलाव किए गए हैं, जिनका पालन करना सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी होगा.
परीक्षा केंद्र आवंटन में बड़ा बदलाव
NBEMS ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष परीक्षा केंद्रों का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' (First Come, First Served) के आधार पर नहीं होगा. इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन शुरू होते ही जल्दबाजी में फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है. जल्दी आवेदन करने से पसंदीदा परीक्षा केंद्र मिलने की कोई अतिरिक्त संभावना नहीं होगी.
तीन पसंदीदा टेस्ट स्टेट चुनने होंगे
आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को तीन पसंदीदा टेस्ट स्टेट चुनने होंगे.
- पहला टेस्ट स्टेट वही होना चाहिए, जो आवेदन पत्र में दिए गए Correspondence Address वाले राज्य से मेल खाता हो.
- दूसरा और तीसरा विकल्प पड़ोसी राज्यों में से चुनना होगा.
NBEMS ने यह भी कहा है कि प्रशासनिक, सुरक्षा या तकनीकी कारणों से किसी भी उम्मीदवार को भारत के किसी भी परीक्षा केंद्र में आवंटित किया जा सकता है.
Correspondence Address बदलने का मौका नहीं मिलेगा
इस बार उम्मीदवारों को अपना Correspondence Address बेहद सावधानी से भरना होगा. NBEMS के अनुसार, आवेदन जमा होने के बाद Correspondence Address और Preferred Test States में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा. यहां तक कि Correction Window के दौरान भी इन्हें एडिट करने की अनुमति नहीं होगी.
आधार कार्ड सत्यापन और दस्तावेजों का रखें ध्यान
बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन करते समय सभी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें. आधार कार्ड आधारित सत्यापन (Aadhaar Authentication) केवल पहचान की पुष्टि के लिए किया जाएगा. फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज तय मानकों के अनुसार ही अपलोड करें, अन्यथा आवेदन प्रभावित हो सकता है.
NEET PG 2026 कब होगा
आवेदन शुरू- 1 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि- 21 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे)
परीक्षा तिथि- 30 अगस्त 2026
परीक्षा मोड- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
आवेदन करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- आवेदन पत्र भरने से पहले सूचना पुस्तिका (Information Bulletin) ध्यान से पढ़ें.
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी चालू जो दें, वे चालू हो.
- फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित साइज व फॉर्मेट में अपलोड करें.
- सभी जानकारियां जमा करने से पहले अच्छी तरह जांच लें.
- अंतिम तारीख का इंतजार न करें ताकि तकनीकी समस्या से बचा जा सके.
NEET PG क्या है
NEET PG देशभर के MD, MS, PG Diploma और DNB जैसे स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. इसका आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं