विज्ञापन

NEET PG 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक, देख लीजिए जरूरी तारीखें

NEET PG 2026 City Slip: नीट पीजी के लिए आज एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होगी, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद अब एडमिट कार्ड का इंतजार होगा.

NEET PG 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक, देख लीजिए जरूरी तारीखें
NEET PG सिटी स्लिप होगी जारी

NEET UG के बाद अब NEET PG परीक्षा की बारी है. इसकी तारीखों का ऐलान पहले ही किया जा चुका है, जिसके बाद आज सिटी स्लिप जारी होगी.  नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगा. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस सिटी स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें उन्हें अलॉट हुई एग्जाम सिटी की जानकारी होगी. 

सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका

  • सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या  फिर natboard.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे NEET PG 2026 सेक्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद NEET PG 2026 Exam City Intimation Slip के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना यूजर आईडी/एप्लिकेशन नंबर और पासवर् डालकर लॉगिन करें.
  • ऐसा करते ही स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिख जाएगी
  • इस सिटी स्लिप को डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें 

सभी उम्मीदवारों को ये साफ कर दें कि आज जारी होने वाली सिटी स्लिप सिर्फ शहर की जानकारी देने के लिए है, जिससे उम्मीदवार पहले से ही तैयार रहें. इसे एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें, एडमिट कार्ड कुछ ही हफ्ते बाद जारी होगा. इसमें आपके सेंटर की सटीक जानकारी होगी और बाकी तमाम तरह के नियम भी लिखे होंगे. 

नोट कर लीजिए ये जरूरी तारीखें 

  • एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तारीख: 11 अगस्त 2026
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 27 अगस्त 2026
  • नीट पीजी परीक्षा की तारीख: 30 अगस्त 2026
  • रिजल्ट जारी होने की अंतिम तारीख: 30 सितंबर 2026

ये भी पढ़ें - ऑल इंडिया कोटा और स्टेट काउंसलिंग में क्या है अंतर? जानें कौन-सी सीट के लिए कहां करना होगा आवेदन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neet Pg 2026 Exam City Clip, Neet Pg 2026 City Slip, NEET PG 2026 Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com