मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) ने NEET MDS काउंसलिंग 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मेडिकल काउंसलिंग कमिटी की वेबसाइट पर जाकर NEET MDS काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल चेक किया जा सकता है. जिन स्टूडेंट्स ने मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पास किया है, वो काउंसलिंग के लिए तैयार हो जाएं. MCC की ओर से 50% AIQ और 100% डीम्ड/सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के लिए NEET MDS काउंसलिंग 2026 की जाएगी. काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा. काउंसलिंग के जरिए मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी प्रोग्राम में एडमिशन मिलेगा.
काउंसलिंग राउंड से जुड़ी जानकारी
NEET MDS 2026 काउंसलिंग कई राउंड में होगी. शेड्यूल के अनुसार, NEET MDS 2026 के राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 18 से 23 अगस्त, 2026 तक किया जा सकेगा. सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 26 अगस्त में घोषित किया जाएगा. पहले राउंड में सीट अलॉट किए गए कैंडिडेट्स को अपने-अपने कॉलेजों में 28 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक रिपोर्ट करना होगा. दूसरे चरण की पंजीकरण प्रक्रिया 3 से 8 सितंबर तक चलेगी. रिजल्ट 11 सितंबर को आएगा. वहीं कॉलेजों में 21 सितंबर से लेकर 18 सितंबर तक रिपोर्ट करना होगा. तीसरे चरण की पंजीकरण प्रक्रिया 22 से 27 सितंबर तक चलेगी. रिजल्ट 30 सितंबर को आएगा. वहीं कॉलेजों में 1 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट करना होगा.
MCC NEET MDS काउंसलिंग शेड्यूल 2026 को mcc.nic.in पर जाकर चेक कर लें.
NEET MDS काउंसलिंग 2026 के लिए इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूर
काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए नीचे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- NEET MDS 2026 स्कोरकार्ड
- एडमिट कार्ड
- BDS डिग्री सर्टिफिकेट
- इंटर्नशिप का सर्टिफिकेट
- एकेडमिक सर्टिफिकेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं