India-Indonesia: प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया दौरे के दौरान आज एक बड़ा एलान किया है. पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में आईआईएम कैंपस खोलने की घोषणा की है, जो कि शिक्षा और तकीनीकी क्षेत्र में एतिहासिक शुरूआत है. यानी देश की प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान, IIM बैंगलोर (IIM Bangalore) अब इंडोनेशिया में अपना नया कैंपस खोलने जा रहा है. इससे न केवल इंडोनेशिया बल्कि पूरे आसियान (ASEAN) क्षेत्र के युवाओं को विश्व स्तरीय बिजनेस शिक्षा मिल सकेगी.
युवाओं और तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के युवाओं की तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा, "21वीं सदी तकनीक की सदी है. भारत और इंडोनेशिया दोनों ही युवा ऊर्जा से भरपूर देश हैं और हमारे युवाओं में तकनीक को लेकर एक स्वाभाविक समझ है."
दोनों देशों के बीच हुए इन समझौतों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकों में सक्षम बनाना और नए अवसरों को पैदा करना है.
AI, स्पेस और स्टार्टअप पर हुए बड़े समझौतेIIM Bangalore to open campus in Indonesia, announces PM Modi; hails bilateral pacts "driven by technology" in AI, space
— ANI Digital (@ani_digital) July 7, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/ThKqnEwaXl#PMModi #IIMBangalore #Indonesia #AI #Space #BilateralPacts pic.twitter.com/BVCWrumlG2
इस हाई-लेवल बैठक में केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि कई अन्य एडवांस सेक्टर्स पर भी रणनीतिक समझौते भी किए गए:
AI और टेलीकॉम
दोनों देशों के बीच एआई, टेलीकम्युनिकेशन और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए बड़ा समझौता हुआ है.
स्पेस रिसर्चभारत और इंडोनेशिया अब मिलकर एडवांस स्पेस एक्सप्लोरेशन पर काम करेंगे.
स्टार्टअप पार्टनरशिपदोनों लोकतांत्रिक देशों ने अपने स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और मिलकर काम करने पर सहमति जताई है.
खेती और एग्रो-टेक्नोलॉजी
टिकाऊ खेती (सस्टेनेबल फार्मिंग) और कृषि से जुड़ी नई तकनीकों को भी दोनों देश आपस में साझा करेंगे.
पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि यह रणनीतिक साझेदारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और आधुनिक भविष्य की नींव रखेगी.
यह भी पढ़ें- सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है इंडोनेशिया, यहां कितने हिंदू रहते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं