MSBTE Summer Diploma Result 2026: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (MSBTE) जल्द ही समर डिप्लोमा एग्जाम का रिजल्ट जारी करने वाला है. जिन उम्मीदवारों ने समर डिप्लोमा परीक्षा दी है, वो MSBTE की आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहे. MSBTE की आधिकारिक वेबसाइट- msbte.ac.in पर ही रिजल्ट जारी किया जाएगा. MSBTE ने समर 2026 परीक्षा महाराष्ट्र के अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित की थी. प्रैक्टिकल एग्जाम 8 से 18 अप्रैल, 2026 तक हुआ था. वहीं थ्योरी एग्जाम 23 अप्रैल से 16 मई, 2026 तक चला था. महाराष्ट्र राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड (MSBTE) समर परीक्षा डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और फार्मेसी के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है.
कैसे चेक करें रिजल्ट
- महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (MSBTE) की वेबसाइट result.msbte.ac.in या msbte.ac.in जाकर रिजल्ट को चेक किया जाता सकता है.
- रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.
- लिंक पर क्लिक कर पूछी गई जानकारी सही से भर दें. जैसे एनरोलमेंट ID या सीट ID.
- सबमिट बटन दबाएं.
- नतीजे स्क्रीन पर दिखाई देंगे.
- स्कोर शीट डाउनलोड.
डिप्लोमा प्रोग्राम पास करने वाले जो छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उन्हें अब 'स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल' की ओर से आयोजित होने वाली 'सेंट्रलाइज़्ड एडमिशन प्रोसीजर' (CAP) में भाग लेना होगा.
देखें पिछले साल के ट्रेंड
पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो 2025 में रिजल्ट 20 जून को जारी किया गया था. साल 2024 में रिजल्ट 29 को जारी किया गया था. 2023 में जून 29, 2022 में जून 29 और 2021 में रिजल्ट 31 अगस्त को जारी किया गया था. ऐसे में उम्मीद है कि इस हफ्ते कभी भी रिजल्ट को जारी किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं