AIIMS MBBS Seat Allotment : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC), नई दिल्ली ने ऑल इंडिया 15 प्रतिशत कोटा MBBS-BDS काउंसलिंग 2026 के राउंड-2 सीट आवंटन का प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर दिया है. बता दें कि 10 सितंबर को जारी इस परिणाम की लिस्ट 2665 पेज की है. जारी लिस्ट में फाइनल ऑल इंडिया रैंक 11,94,233 तक के विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं. हालांकि इस अंतिम रैंक वाले विद्यार्थी को राउंड-1 में MBBS सीट आवंटित हुई थी, लेकिन उसने रिपोर्ट नहीं किया और राउंड-2 में उसे कोई सीट आवंटित नहीं की गई है.
AIIMS में ओपन कैटेगरी की कटऑफ AIR 4342 तक
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने सीट आवंटन की लिस्ट का एनालिसिस करते हुए बताया कि देश के विभिन्न AIIMS संस्थानों में ओपन कैटेगरी के तहत MBBS सीटों का आवंटन ऑल इंडिया रैंक 4342 तक हुआ है.
AIIMS MBBS आवंटन की कैटेगरी-वाइज कटऑफ
ओपन कैटेगरीओपनिंग रैंक: 53
क्लोजिंग रैंक: 4342
सीट आवंटन में सफल विद्यार्थी: 437
ओपनिंग रैंक: 200
क्लोजिंग रैंक: 4724
सीट आवंटन में सफल विद्यार्थी: 438
ओपनिंग रैंक: 954
क्लोजिंग रैंक: 31,463
सीट आवंटन में सफल विद्यार्थी: 150
ओपनिंग रैंक: 1255
क्लोजिंग रैंक: 44,940
सीट आवंटन में सफल विद्यार्थी: 93
नोट: यहां दिव्यांग विद्यार्थियों के सीट आवंटन को सम्मिलित नहीं किया गया है.
छात्रों के बीच बरकरार है AIIMS का क्रेज
देव शर्मा के अनुसार विद्यार्थियों के बीच AIIMS संस्थानों का आकर्षण लगातार बना हुआ है. इसका उदाहरण राउंड-2 के परिणाम में भी देखने को मिला. ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के ऑल इंडिया रैंक 4724 वाले विद्यार्थी को राउंड-1 में बीजेएमसी पुणे जैसा प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज मिला था, लेकिन उसने अपग्रेड विकल्प चुना और राउंड-2 में उसे AIIMS मदुरई आवंटित हुआ.
इसी तरह एससी श्रेणी के ऑल इंडिया रैंक 31,463 वाले विद्यार्थी को पहले राउंड में लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज, मुंबई मिला था. बाद में उसने अपग्रेड का विकल्प चुना और राउंड-2 में AIIMS मदुरई की सीट हासिल की. वहीं एसटी श्रेणी के ऑल इंडिया रैंक 44,940 वाले विद्यार्थी ने AIIMS मदुरई में आवंटित MBBS सीट को रिटेन किया.
यह भी पढ़ें- बिहार को मिली MBBS की 100 और सीटें, जानें किस राज्य में हैं देश में सबसे ज्यादा मेडिकल सीटें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं