विज्ञापन

MBSE Class 10 Results 2026 Declared: मिजोरम कक्षा 10वीं के नतीजे जारी, इस लिंक से चेक करें

MBSE Class 10 Results 2026 Declared: मिजोरम बोर्ड ने MBSE HSLC रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं. नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in और डिजीलॉकर पर जाकर चेक किए जा सकते हैं. 

MBSE Class 10 Results 2026 Declared: मिजोरम कक्षा 10वीं के नतीजे जारी, इस लिंक से चेक करें

MBSE Class 10 Results 2026 Declared: मिजोरम बोर्ड ने MBSE HSLC रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं. मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) कक्षा 10 का परिणाम 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे घोषित किया है. नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in और डिजीलॉकर पर जाकर चेक किए जा सकते हैं. 

ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

- मिजोरम बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर लॉगइन करें. 

- होम पेज पर Notifications में class 10 result पर क्लिक करें. 

- अपना रोल नंबर एवं रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके फाइंड रिजल्ट के बटन पर क्लिक करें. 

- आपका रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर दिखेगा. मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके रख लें. 

मिजोरम बोर्ड 10वीं रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- https://mbseonline.com/my-result

MBSE HSLC Result 2026 

हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) की मार्कशीट तो ऑनलाइन जारी कर दी गई है, जबकि ओरिजनल मार्कशीट के लिए आपको अपने स्कूल से संपर्क करना होगा. पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे.

जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाते, उन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा जाएगा. वहीं, जो छात्र तीन या तीन से अधिक विषयों में पास नहीं हो पाते हैं, उन्हें पूरा सेशन दोबारा पढ़ना होगा. 

UP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट से ठीक पहले यूपी बोर्ड ने जारी किया Digilocker का QR कोड, देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MBSE Class 10 Results 2026, MBSE HSLC Result, MBSE HSLC 10th Result, Mizoram Class 10 Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com