विज्ञापन

MBA in finance vs. MBA in marketing: कौन सा कोर्स करना बेहतर, नौकरी के मौके

MBA in finance vs. MBA in marketing: MBA (Master of Business Administration) करने वाले छात्र अक्‍सर इस दुविधा में फंस जाते हैं कि Finance में एमबीए करें या Marketing में. 

MBA in finance vs. MBA in marketing: कौन सा कोर्स करना बेहतर, नौकरी के मौके

MBA in finance vs. MBA in marketing: MBA (Master of Business Administration) करने वाले छात्र अक्‍सर इस दुविधा में फंस जाते हैं कि Finance में एमबीए करें या Marketing में. दोनों ही स्पेशलाइजेशन, कॉरपोरेट सेक्टर में बेहतरीन करियर विकल्प प्रदान करते हैं. लेकिन इनमें मिलने वाले जॉब रोल, सैलरी और करियर ग्रोथ अलग-अलग होते हैं. ऐसे में सही फैसला लेना आपके करियर ग्रोथ के लिए फायदेमंद हो सकता है. 

MBA in Finance क्या है

MBA in Finance उन छात्रों के लिए उपयुक्त माना जाता है जिन्हें नंबर, डेटा, निवेश, बैंकिंग और वित्तीय योजनाओं में रुचि होती है. इस कोर्स में छात्रों को कंपनियों के वित्तीय प्रबंधन और निवेश से जुड़े विषय पढ़ाए जाते हैं. जैसे Financial Management, Corporate Finance, Investment Analysis, Financial Markets, Risk Management, Portfolio Management, Financial Planning, International Finance आदि. 

MBA in Marketing क्या है

MBA in Marketing उन छात्रों के लिए बेहतर माना जाता है, जिन्हें लोगों से बातचीत, ब्रांडिंग, विज्ञापन, बिक्री और डिजिटल मार्केटिंग में रुचि होती है. इस स्पेशलाइजेशन में किसी उत्पाद या सेवा को बाजार में सफल बनाने की रणनीति सिखाई जाती है. इसमें मुख्‍य तौर पर पढ़ाया जाता है- Brand Management, Consumer Behaviour, Digital Marketing, Product Management, Sales Management, Marketing Analytics, Advertising, Market Research आदि. 

MBA Finance के बाद करियर विकल्प

Financial Analyst
Investment Analyst
Corporate Finance Executive
Credit Analyst
Risk Manager
Financial Consultant
Wealth Manager
Banking Professional

12वीं के बाद ना करें ये 5 गलतियां, वरना ग्रेजुएशन के बाद नहीं मिलेगी नौकरी

MBA Marketing के बाद करियर विकल्प

Marketing Manager
Brand Manager
Digital Marketing Manager
Product Marketing Manager
Sales Manager
Business Development Manager
Market Research Analyst
Customer Success Manager

Finance या Marketing, किसमें एमबीए करना बेहतर?

MBA Finance का कोर्स कर सकते हैं अगर आपको मैथ्‍स और डेटा पसंद है. निवेश और बैंकिंग में रुचि है, विश्लेषणात्मक सोच मजबूत है. साथ ही  वित्तीय निर्णय लेने में दिलचस्पी है.

MBA Marketing का कोर्स कर सकते हैं अगर आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी है, लोगों से बातचीत करना पसंद है. क्रिएटिव सोच रखते हैं, ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग में करियर बनाना चाहते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MBA In Finance, MBA In Marketing, MBA In Finance Vs. Marketing, MBA Courses, MBA India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com