विज्ञापन

Mamata Banerjee Net Worth: ममता बनर्जी को क्यों कहा जाता था सबसे गरीब CM? जानें कितनी है उनकी कुल संपत्ति

Poorest CM In India : ममता बनर्जी देश की दूसरी ऐसी मुख्यमंत्री रही हैं, जो करोड़पति नहीं हैं. एक और खास बात यह है कि उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, जबकि देश के दूसरे मुख्यमंत्रियों में से लगभग 43 प्रतिशत के खिलाफ केस दर्ज हैं.

Mamata Banerjee Net Worth: ममता बनर्जी को क्यों कहा जाता था सबसे गरीब CM? जानें कितनी है उनकी कुल संपत्ति
Mamata Banerjee Net Worth: ममता बनर्जी के पास कुल इतनी है संपत्ति

Mamata Banerjee Net Worth: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह राजनीति के साथ उनकी सादगी भरी जिंदगी भी है. हालिया विधानसभा चुनाव 2026 में उन्हें बड़ा झटका लगा, जहां बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर उनके मजबूत किले में सेंध लगा दी है. इसी बीच उनकी संपत्ति को लेकर भी आंकड़े सामने आए हैं, जिसने सबका ध्यान खींचा है. हालिया चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 15.4 लाख रुपये है, जो उन्हें देश के सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों में शामिल करती थी. खास बात यह है कि वह देश की दूसरी ऐसी सीएम रही हैं, जो करोड़पति नहीं हैं. एक और खास बात यह है कि उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, जबकि देश के दूसरे मुख्यमंत्रियों में से लगभग 43 प्रतिशत के खिलाफ केस दर्ज हैं.

इनकम में उतार-चढ़ाव

ममता बनर्जी की एनुअल इनकम वित्त वर्ष 2024-25 में 23.21 लाख रुपये रही, जो इससे पिछले साल 20.72 लाख रुपये थी. हालांकि, उनकी इनकम 2021-22 में सबसे ज्यादा 38.14 लाख रुपये तक पहुंची थी. इसके बावजूद उनकी लाइफस्टाइल बेहद सादगी भरी है. उनके नाम पर कोई घर, जमीन या गाड़ी नहीं है. उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक करियर के बावजूद कोई अचल संपत्ति नहीं बनाई है. ममता बनर्जी ने 2011 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद से अब तक न तो अपनी सैलरी क्लेम की है और न ही संसद से मिलने वाली पेंशन ली है. यही कारण है कि उन्हें अक्सर देश की “सबसे गरीब मुख्यमंत्री” कहा जाता रहा है.

बैंक बैलेंस और सोने में सीमित निवेश

ममता की कुल संपत्ति का बड़ा हिस्सा बैंक जमा में है. उनके पास करीब 75,700 रुपये कैश हैं, जबकि इंडियन बैंक के अकाउंट में 12.36 लाख रुपये जमा हैं. चुनावी खर्च के लिए अलग अकाउंट में 40,000 रुपये हैं, जिससे कुल बैंक बैलेंस 12.76 लाख रुपये हो जाता है. इसके अलावा उनके पास लगभग 9.75 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत करीब 1.45 लाख रुपये आंकी गई है.

देश के अमीर CM से तुलना

देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति की तुलना करें, तो सबसे अमीर सीएम आंध्र प्रदेश के एन. चंद्रबाबू नायडू हैं, जिनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू का स्थान आता है, जिनकी संपत्ति 332 करोड़ रुपये से ज्यादा है. लिस्ट में नंबर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं, जिनकी संपत्ति 51 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वहीं, जम्मू-कश्मीर के उमर अब्दुल्ला लगभग 55 लाख रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे सबसे कम संपत्ति वाले सीएम हैं, जबकि केरल के पिनाराई विजयन करीब 1.18 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.

Thalapathy Vijay Education: कॉलेज ड्रॉपआउट से सुपरस्टार और अब तमिलनाडु की सत्ता? जानें कितने पढ़े-लिखे हैं थलापति विजय

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com