विज्ञापन

"NTA पर अब भरोसा नहीं", कोटा में NEET की तैयारी करने वाले छात्र बोले- क्‍या गारंटी अब पेपर लीक नहीं होगा

NEET-UG 2026 का एग्‍जाम रद्द होने के बाद कोटा में तैयारी करने वाले स्‍टूडेंट्स न‍िरास हैं. NDTV से उन्होंने अपना दर्द साझा क‍िया. 

"NTA पर अब भरोसा नहीं", कोटा में NEET की तैयारी करने वाले छात्र बोले- क्‍या गारंटी अब पेपर लीक नहीं होगा
कोटा में नीट की तैयारी करने वाले छात्रों ने कहा कि अब एनटीए पर भरोसा नहीं रहा.

NEET-UG 2026 का एग्‍जाम अब दोबारा होगा. इस पर कोटा में नीट की तैयारी करने वाले स्‍टूडेंट्स ने कहा क‍ि NTA पर उन्हें भरोसा नहीं है. एनटीए को अपनी स‍िक्‍योर‍िटी टाइट करनी चाह‍िए. कोटा में नीट की तैयारी करने वाले क्‍ल‍ियर मानस ने कहा क‍ि हम इस उम्‍मीद से पूरे साल तैयारी करते हैं क‍ि इस साल स‍िलेक्‍शन हो जाएगा. क‍िसी स्‍टूडेंट का सेकेंड और क‍िसी का थर्ड अटेम्‍ट होता है. इस दौरान हम सब मेंटली सफर कर रहे होते हैं. इसके बाद पेपर लीक हो जाता है. दोबारा पेपर होने पर हमें फ‍िर मेंटली सफर करना पड़ेगा. माता-प‍िता भी खर्च वहन नहीं कर पाते. इसी प्रेशर में बच्चा सुसाइड कर लेता है. एनटीए सीर‍ियस नहीं है. 

"सीबीटी बेस्‍ड एग्जाम कराना चाहिए"

दूसरे स्‍टूडेंट ने कहा क‍ि जब बार-बार पेपर लीक होने की बात सामने आती है तो एनटीए को कंडक्‍ट‍िंग बॉडी बदल देनी चाह‍िए. कई सारे एग्‍जाम एनटीए करवाती है. उसे सीबीटी बेस्‍ड कर देना चाह‍िए, ज‍िससे पेपर लीक ना हो. छात्र पेपर देने के बाद एंज्‍वाय करने लगे थे. पढ़ा हुआ सब कुछ भूल गए हैं, अब फ‍िर से र‍िवाइज करना पड़ेगा. मेंटली फ्रस्‍टेट‍िंग है. फिर पढ़ो और एग्‍जाम दो. ये भी भरोसा नहीं है क‍ि अगली बार पेपर लीक नहीं होगा.

छात्र बोले- अब तनाव हो गया 

कोच‍िंग के छात्र ने कहा क‍ि गेस पेपर से पैटर्न का पता चल जाता है, इसल‍िए हम उसे खरीदते हैं, लेक‍िन इतने सवाल गेस पेपर से म‍िल जाना शक तो होता ही है. अब तनाव हो गया है. इन्हीं सब वजहों से बच्‍चे सुसाइड कर लेते हैं.

"एनटीए पर भरोसा था, अब शक होने लगा" 

नीट की तैयारी करने वाली छात्रा ने कहा क‍ि एनटीए ने चैलेंज क‍िया था क‍ि पेपर लीक नहीं होगा. हमें एनटीए पर भरोसा था, लेक‍िन अब गड़बड़ी आने पर शक होने लगा. एग्‍जाम का तरीका बदल देना चाह‍िए. दूसरी छात्रा  ने कहा क‍ि अब कैसे हैंडल करेंगे. उसने कहा क‍ि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है. अगली बार ठीक पेपर करा पाएंगे की नहीं यह भी भरोसा नहीं है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान से नहीं महाराष्ट्र से लीक हुआ था NEET पेपर, SOG का बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET-UG 2026 Exam Cancel, Kota Neet, Students Preparing NEET Exam, NTA Not Trustable, Kota News, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com