विज्ञापन

झारखंड में JET-2024 के 2 विषय की परीक्षा रद्द, JPSC ने लिया बड़ा फैसला

JET-2024 परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों की कमी और पढ़ने में दिक्कत के कारण JPSC ने 2 विषयों की झारखंड पात्रता परीक्षा रद्द कर दी है. रद्द परीक्षा के बारे में अलग से सूचना दी जाएगी.

झारखंड में JET-2024 के 2 विषय की परीक्षा रद्द, JPSC ने लिया बड़ा फैसला
झारखंड में JET-2024 की 2 विषय की परीक्षा रद्द

झारखंड पात्रता परीक्षा (JET- 2024) के दौरान बोकारो और रांची में बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां समय पर पर्याप्त संख्या में प्रश्न पत्र नहीं पहुंचने से परीक्षार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा. झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन (JPSC) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में अव्यवस्था का खामियाजा हजारों छात्रों को भुगतना पड़ा, जो लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे थे. परीक्षार्थियों को केंद्र पर बैठा तो लिया गया, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें प्रश्न पत्र नहीं दिया गया. लंबे हंगामे और लापरवाही सामने आने के बाद रांची और बोकारो में दो विषयों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. 

पेपर नहीं मिला तो छात्रों ने किया हंगामा

दरअसल, बोकारो के सरदार पटेल पब्लिक स्कूल (केंद्र कोड 6004) में मुख्य शिक्षा विषय (कोड 009) का प्रश्न पत्र पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचा. इससे नाराज छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी और स्थिति हंगामे में बदल गई. स्थिति बिगड़ते देख तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई. मौके पर नोडल अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट और जिले के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और हालात को संभालने की कोशिश की. अधिकारियों ने स्वीकार किया कि गड़बड़ी के कारण इस केंद्र पर परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी. 

रांची में भी एक सेंटर पर हंगामा

इसी तरह की अव्यवस्था रांची में भी देखने को मिली, जहां केंद्र कोड 1075, एएसटीबीएस डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में उड़िया विषय (कोड 023) की परीक्षा में भी प्रश्न पत्र की कमी की शिकायत सामने आई. लगातार सामने आ रही इन गड़बड़ियों ने परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

दोनों सेंटरों पर परीक्षा रद्द

अब JPSC ने रांची और बोकारो में इस तरह की हुई लापरवाही पर इन दोनों सेंटरों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि झारखंड लोक सेवा आयोग ने रविवार को प्रश्न पत्रों की कमी और पढ़ने में दिक्कत के कारण दो केंद्रों पर दो JET-2024 परीक्षाएं रद्द कर दीं. झारखंड पात्रता परीक्षा (Jharkhand Eligibility Test) बोकारो जिले के सरदार पटेल पब्लिक स्कूल और रांची के ASTVS डिस्ट्रिक्ट CM स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में रद्द की गई. उन्होंने बताया कि प्रभावित विषय क्रमशः शिक्षा (कोड-009) और उड़िया (कोड-023) थे.

वहीं, झारखंड सरकार के पेयजल उत्पादन मध्य निषेध मंत्री ने भी झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा लिए जा रहे एग्जाम में एग्जाम केंद्रों पर प्रश्न पत्र नहीं पहुंचने और परीक्षार्थियों द्वारा हंगामा करने की बात को संज्ञान में लिया है. उन्होंने इसकी जांच करने की बात कही है. झारखंड सरकार के योगेंद्र प्रसाद महतो मंत्री की माने तो इतनी बड़ी अनियमित हुई है तो वह इसकी जांच कराएंगे और कार्रवाई भी करेंगे. (रिपु सूदन पाठक के इनपुट के साथ)

यह भी पढे़ं- 

बीजेपी विधायक के इंटरव्यू पर झारखंड की सियासत में उबाल! पूर्व मंत्री ने MLA के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Jharkhand: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर मर्डर मामले में पुलिस ने बताया कैसे क्या हुआ, हत्या के अगले दिन खुद एसपी ने की पूजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JET 2024, Jharkhand News, JPSC JET Exam, JET Exam, Jharkhand Eligibility Test
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com